दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली पड़ी भारी: 2 आरक्षक लाइन अटैच; दो को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गुजरात से आए श्रद्धालुओं से 11 लोगों के समूह से 13200 रुपए वसूले जाने की शिकायत सही पाए जाने के बाद सुरक्षा गार्ड संजय मोरे और स्थानीय फोटोग्राफर सचिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दो पुलिस आरक्षक लाइन अटैच
वहीं ड्यूटी में लापरवाही और कथित मिलीभगत के आरोप में दो पुलिस आरक्षकों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर 13200 रुपए लिए गए। कलेक्टर के निर्देश पर दर्शन व्यवस्था प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर मुकेश काशिव ने मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई।
वीडियो बनवाकर मामले को दबाने की कोशिश
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मामले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं से रुपए नहीं लेने का वीडियो बनवाकर उसे प्रसारित कराने का प्रयास किया। हालांकि जांच में तथ्य सामने आने के बाद यह प्रयास सफल नहीं हुआ और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गई।
विभागीय जांच शुरू
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मांधाता थाने के आरक्षक अमन और धर्मेंद्र गुर्जर की कथित भूमिका सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
सभी सुरक्षा कर्मियों का होगा चरित्र सत्यापन
मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिर में तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों का दो दिन के भीतर चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की ठगी, अवैध वसूली या अनुचित व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
प्रशासन के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब ओंकारेश्वर मंदिर की प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था विवादों में आई हो। इससे पहले भी अवैध वसूली और अनियमितताओं के मामलों में प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। इस बार भी दोषियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!