खबर
Top News

अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी सीएम हेल्पलाइन बेअसर साबित!: जोन-11 में 2400 वर्गफीट प्लॉट पर 7500 वर्गफीट निर्माण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 7:46 pm
शेयर करें:
अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी सीएम हेल्पलाइन बेअसर साबित!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन 181 के जरिए त्वरित न्याय का दावा किया जाता है, लेकिन एक मामला इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नेहरू स्टेडियम स्थित जोन-11 में निगम अधिकारियों और स्थानीय नेताओं की कथित मिलीभगत से अवैध निर्माण बेखौफ जारी है, जबकि शिकायतों पर ‘कागजी कार्रवाई’ दिखाकर मामले को बंद किया जा रहा है।

सिस्टम से चल रहा अवैध निर्माण का खेल
उक्त मामले में भवन अधिकारियों और रसूखदारों की साठगांठ से अवैध निर्माण खुलेआम किए जाने का आरोप हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार न सिर्फ नियमों को ताक पर रखा जा रहा है, बल्कि राजस्व की भारी चोरी भी हो रही है। आरोप यह भी है अधिकारी रिश्वत लेकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है।

चौथी मंजिल का भी चल रहा निर्माण
शीतल शाह द्वारा की गई शिकायत में कैलाश पार्क कॉलोनी, गीताभवन रोड स्थित भूखंड क्रमांक 2बी पर निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का जिक्र है। इसके अनुसार 2400 वर्गफीट प्लॉट पर लगभग 7500 वर्गफीट निर्माण किया गया है, ग्राउंड फ्लोर+3 मंजिल के अलावा चौथी मंजिल का भी निर्माण चल रहा है, न तो पर्याप्त एमओएस (मार्जिन ओपन स्पेस) छोड़ा गया, न पार्किंग की व्यवस्था है, आसपास के मकानों के वेंटिलेशन पर खतरा बताया जा रहा है, शिकायतकर्ता ने निगम आयुक्त से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू पर भी उठे सवाल
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को शिकायत का निराकरण कर बताया गया मौके का निरीक्षण कर निर्माण रुकवाया और संबंधित को सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके आधार पर शिकायत को बंद कर दिया गया। हालांकि वास्तविक स्थिति अलग है और निर्माण गतिविधि पूरी तरह थमी नहीं हैं। ऐसे मामलों में बार-बार खुलासों के बावजूद लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू जैसी जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के बावजूद ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।

जनता का भरोसा टूटने का खतरा...
लगातार अवैध निर्माण और शिकायतों के फर्जी निराकरण से नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है। सवाल यह है कि जब नियम तोड़कर निर्माण करना आसान हो और शिकायतें भी दबा दी जाएं, तो लोग वैध प्रक्रिया अपनाकर भारी शुल्क क्यों चुकाएं?

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 15 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 15 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 15 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 15 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 15 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 15 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 15 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 15 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 16 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 16 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 16 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 16 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 16 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 16 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 16 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!