ग्वालियर किले में धड़ल्ले से चल रही अवैध गतिविधि: दुकानें, वसूली और जुआ-सट्टे के आरोप पर विधानसभा सवाल से पत्राचार तक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
किले में अवैध गतिविधियों और अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं। परिसर में अवैध दुकानें-गुमटियां, बिजली के कथित अवैध इस्तेमाल, पार्किंग के नाम पर वसूली, गंदगी, शराबखोरी और जुआ-सट्टे की शिकायतें की गई हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों से मारपीट और वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं।
मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि विधानसभा में सवाल उठ चुका है और संबंधित विभागों के बीच पत्राचार भी हो चुका है, फिर भी शिकायतकर्ताओं का दावा है सुधार नहीं हुआ। विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने विधानसभा में किले में अवैध दुकानों और गतिविधियों का मुद्दा उठाया था।
एएसआई ने भी लिखा था पत्र : मामले से जुड़े दस्तावेजों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), ग्वालियर उपमंडल का 28 अगस्त 2024 का पत्र भी शामिल है। इसमें केंद्रीय संरक्षित स्मारक मान सिंह महल एवं सास-बहू मंदिर के निषिद्ध/विनियमित क्षेत्र में अवैध दुकानों और गुमटियों का मुद्दा उठाया गया था। पत्र में शासकीय भूमि पर दुकानें और गुमटियां लगाकर चाय-नाश्ता, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट आदि बेचने का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारियों से इन्हें हटाने की कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।
पार्किंग और बिजली व्यवस्था पर भी सवाल: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कुछ दुकानों में बिजली के कथित अवैध कनेक्शन हैं वहीं पार्किंग के नाम पर पर्यटकों से वसूली, गंदगी और कचरे की समस्या प्रमुख हैं।
सुरक्षा पर भी सवाल: किले के कुछ हिस्सों में शराबखोरी और जुआ-सट्टे जैसी गतिविधियों के आरोप हैं। असामाजिक तत्वों के जमावड़े के साथ विदेशी पर्यटकों से मारपीट और वसूली की शिकायतों ने सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं।
कार्रवाई कब?: अखबारों और सोशल मीडिया पर भी आवाज उठती रही है। लोगों का दावा है कि संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें और पत्र दिए गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। किला शहर की ऐतिहासिक पहचान और प्रमुख पर्यटन केंद्र है। ऐसे में पुरातत्व विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और पर्यटन विभाग को संयुक्त रूप से शिकायतों की जांच कर अवैध दुकानों, कथित वसूली, सुरक्षा और गंदगी पर कार्रवाई करना चाहिए।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!