ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस: कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

डीसीपी ने टीएमसी सेंटर पहुंचकर जांची कार्रवाई, चालान भरवाने के साथ दी नियम पालन की समझाइश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ट्रैफिक नियम तोड़कर बेफिक्र घूमने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। चौराहों पर चालानी कार्रवाई के साथ यातायात पुलिस अब नियम तोड़ने वालों के घर तक पहुंच रही है। ‘इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप’ पर मिली शिकायतों के आधार पर पहले वाहन चालकों को फोन कर उल्लंघन की जानकारी दी जा रही है।
इसके बाद भी चालानी राशि जमा नहीं करने पर पुलिस की टीम सीधे उनके घर पहुंच रही है। गुरुवार को भी अलग-अलग टीमों ने वाहन चालकों के घर पहुंचकर उन्हें नियम उल्लंघन की जानकारी दी और जुर्माना जमा करवाया।
‘इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप’ और हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर की टीम वाहन चालकों को फोन कर रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि उनके वाहन से किस यातायात नियम का उल्लंघन हुआ है। साथ ही चालानी राशि समय पर जमा करने और भविष्य में नियमों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।
फोन पर सूचना के बाद कई वाहन चालक खुद नजदीकी चौराहे पर पहुंचकर अधिकारियों से मिले और चालान की राशि जमा की। वहीं, कुछ मामलों में पुलिस को उनके घर तक जाना पड़ा। इसी व्यवस्था की समीक्षा के लिए डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने एमटीएच ट्रैफिक थाने स्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर का भ्रमण किया।
उन्होंने ट्रैफिक साथी ऐप और हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को प्राथमिकता से उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी देने को कहा।
निरीक्षकों ने घर पहुंचकर समझाया... यातायात निरीक्षक सुमित बिलोनिया और निरीक्षक अरुण सिंह की टीम ने भी नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चालान से बचने के बजाय समय पर जुर्माना जमा करें और आगे से यातायात नियमों का पालन करें।
संबंधित समाचार

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!