दिल की धड़कन थमने लगे तो सहारा बने पुलिस: कोकीलाबेन अस्पताल के विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए अब संयोगितागंज अनुभाग के पुलिसकर्मी और अधिक तैयार रहेंगे। नगरीय जोन-03 के अंतर्गत थाना संयोगितागंज परिसर में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि अचानक हृदयगति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) या दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस पहुंचने से पहले यदि सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने पुलिसकर्मियों, डायल-112 पायलटों तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को मॉक डेमो के माध्यम से सीपीआर की प्रक्रिया समझाई।
कार्यशाला में बताया गया कि सीपीआर तुरंत शुरू करने से जीवित रहने की संभावना 2 से 3 गुना तक बढ़ जाती है। छाती पर प्रति मिनट 100 से 120 बार सही दबाव (कंप्रेशन) देना आवश्यक है। प्रशिक्षकों ने हाथों की सही स्थिति, दबाव की गहराई और निरंतरता बनाए रखने के तरीके भी सिखाए।
एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक यह प्रशिक्षण न केवल पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस दौरान थाना प्रभारी के.पी. सिंह यादव सहित थाना संयोगितागंज, पलासिया और छोटी ग्वालटोली के पुलिसकर्मी, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!