खबर
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे: वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे

संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने से नाराज वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने सनातन धर्म छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के नियमितीकरण और आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

कल्याणे ने समाज के लोगों से भी सनातन धर्म छोड़ने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे किस धर्म को अपनाएंगे। संतोष कल्याणे के नेतृत्व में ही पिछले दिनों इंदौर में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

मांगों के समर्थन में मुंडवाया था सिर... मांगों के समर्थन में कल्याणे ने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। अब उन्होंने कर्मचारियों के साथ हुए कथित अन्याय से आहत होकर धर्म छोड़ने का ऐलान किया है।

निगम मुख्यालय से आइडिया ग्राउंड तक किया प्रदर्शन... सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर संतोष कल्याण लगातार आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा विजय नगर स्थित आइडिया ग्राउंड के बाहर भी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। कल्याणे का कहना है कि लगातार मांग उठाने और निगम प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे समाज और कर्मचारियों में नाराजगी है।

हड़ताल खत्म कराने के लिए दबाव डालने का आरोप....संतोष कल्याणे ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों पर दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराई गई। उन्होंने नगर निगम के मुखिया, अपर आयुक्त और आयोग के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाकर काम पर लौटने के लिए मजबूर किया गया।

उनका कहना है कि हड़ताल करना कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उनके साथ उचित व्यवहार नहीं हुआ। कल्याणे ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर दबाव बनाया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने सनातन धर्म छोड़ने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने आगे किस धर्म को अपनाने का निर्णय लिया है, इसकी घोषणा नहीं की।

मोहन भागवत से मिलकर न्याय मांगेंगे... संतोष कल्याणे ने कल कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के इंदौर आगमन पर वे उनसे मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अंतिम बार अपनी बात उनके सामने रखकर समाधान की मांग करेंगे। कल्याणे के मुताबिक, वे लंबे समय से मुख्यमंत्री से भी मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो पाई है।

वीडियो में बाबा साहेब के विचारों का किया उल्लेख
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में संतोष कल्याणे ने कहा कि वे दुखी होकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि वे हिंदू पैदा हुए, लेकिन हिंदू नहीं मरेंगे।

कल्याणे ने कहा कि जिस तरह बाबा साहेब ने अपने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, उसी तरह वे भी समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। कल्याणे ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं होने से वे आहत हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी इस मुद्दे पर विचार करने और सनातन धर्म छोड़ने की अपील की है।

संबंधित समाचार

नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

1 minute ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

9 minutes ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

16 minutes ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

24 minutes ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

32 minutes ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 1 hour ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 1 hour ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 1 hour ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 1 hour ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 1 hour ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 2 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 2 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 2 hours ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 2 hours ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 2 hours ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 3 hours ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 3 hours ago
शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

about 3 hours ago
दशहरे की रंजिश में दहला गांव
Top News

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

about 3 hours ago
किसान की बेरहमी से हत्या
Top News

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!