आईएएस फार्महाउस जुआकांड: पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त; आईएएस के बयान पर क्या कहा, किन आरोपों को बताया गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर स्थित एक महिला आईएएस के फार्महाउस पर पकड़े गए जुआकांड मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर पूछा कि मामले की जांच के दौरान संबंधित आईएएस के बयान क्यों नहीं लिए गए। साथ ही, तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा लगाए गए दबाव के आरोपों को भी अदालत ने गंभीर माना है।
क्या है पूरा मामला?
10-11 मार्च की दरमियानी रात मानपुर क्षेत्र में एक महिला आईएएस के फार्महाउस पर पुलिस ने जुआ पकड़ा था। इस कार्रवाई के अगले ही दिन TI लोकेंद्र सिंह हिहोरे सहित अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद TI ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए निलंबन और विभागीय कार्रवाई को चुनौती दी।
हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणियां
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने करीब दो घंटे तक मामले की विस्तार से पड़ताल की और कई अहम सवाल उठाए। अदालत ने पूछा कि जब शुरुआती जांच की गई, तो आईएएस के बयान क्यों नहीं लिए गए? मौके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का क्या हुआ?
इस पर भी हैरानी
शासन की ओर से जब यह कहा गया कि फार्महाउस पर सीसीटीवी नहीं थे, तो कोर्ट ने इस पर भी हैरानी जताई और टिप्पणी की कि आज के समय में छोटे घरों में भी सीसीटीवी लगे होते हैं, ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी के फार्महाउस पर उनका न होना सवाल खड़े करता है।
टीआई के आरोपों ने बढ़ाई गंभीरता
याचिकाकर्ता टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने आरोप लगाया है कि जुआकांड पकड़ने के बाद उन पर दबाव बनाया गया कि आईएएस का नाम सामने न आए और एफआईआर में घटना स्थल बदल दिया जाए। उन्होंने जब ऐसा करने से इनकार किया, तो उसी दिन उन्हें निलंबित कर दिया गया।
आरोपों को माना गंभीर
हाईकोर्ट ने इन आरोपों को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि शासन की ओर से इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि यदि ऐसे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह पूरी जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।
अन्य मामलों से तुलना पर भी सवाल
सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि 15 मार्च को सिमरोल क्षेत्र में भी जुआ पकड़ा गया था, लेकिन वहां के थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने पूछा कि यदि कार्रवाई के पीछे कोई सिद्धांत या आदेश था, तो वह सभी पर समान रूप से लागू क्यों नहीं हुआ?
“क्या संदेश देना चाहते हैं अधिकारी?”
हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई पुलिस अधिकारी सूचना मिलने पर कार्रवाई करता है और उसे ही सस्पेंड कर दिया जाता है, तो इससे गलत संदेश जाता है। इससे पुलिसकर्मी भविष्य में कार्रवाई करने से हिचक सकते हैं।
दो याचिकाओं पर सुनवाई जारी
टीआई हिहोरे ने इस मामले में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। एक निलंबन के खिलाफ और दूसरी विभागीय जांच में जारी चार्जशीट को चुनौती देने के लिए। फिलहाल निलंबन से जुड़े मामले पर सुनवाई जारी है, जबकि चार्जशीट के मुद्दे पर आगे सुनवाई होना बाकी है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!