खबर
Top News

तुझे थाने ले जाकर पीटूंगा: सिपाही की पत्रकार को खुली धमकी; अधिकारी मौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मार्च 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
तुझे थाने ले जाकर पीटूंगा

पंढरीनाथ थाने की सीआई सेल में पदस्थ जवान दीपक परमार गोल घेरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाम भले ही दीपक हो, लेकिन काम ऐसे कि पुलिस की वर्दी पर ही कलंक लग जाए। पंढरीनाथ थाने की सीआई सेल में पदस्थ जवान दीपक परमार अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। सिविल ड्रेस में जिस तरह मीडिया से बदसलूकी की और पत्रकार को थाने ले जाकर पीटने की धमकी दी, उसने पूरे महकमे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए।

पुलिस की वर्दी कानून और व्यवस्था की प्रतीक मानी जाती है, लेकिन इसकी आड़ में कुछ पुलिसकर्मी हद पार कर देते हैं तो पूरा महकमा सवालों के घेरे में आ जाता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया, जब दीपक परमार ने पत्रकारों से बदसलूकी कर उन्हें खुलेआम थाने ले जाकर पीटने की धमकी दी। हैरानी यह कि जो पुलिसकर्मी अपनी पहचान बताने से बचता रहा, वही मीडिया से बार-बार पहचान बताने की मांग करता नजर आया।

घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। यहां आशा कन्फेक्शनरी के संचालक दीपक दरियानी के बेटे संस्कार द्वारा फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। विधायक रमेश मेंदोला के फोन के बाद भी पुलिस ने संस्कार के खिलाफ मामूली धाराओ में केस दर्ज कर लिया था।

इसी बात नाराज कर्मचारी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। कर्मचारियों के प्रदर्शन और संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। कई मीडिया प्रतिनिधि कवरेज के लिए पहुंचे थे। आरोप है पंढरीनाथ थाने में पदस्थ दीपक परमार ने पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया।

सिर्फ रोका ही नहीं, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मीडिया को ‘फर्जी’ बताते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। एक पत्रकार को धमकाया थाने ले जाऊंगा और वहां पीटूंगा। घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि जवान लगातार पत्रकारों से उनकी पहचान पूछता रहा, जबकि खुद सिविल ड्रेस में था और अपनी पहचान बताने से बचता रहा। इस व्यवहार से लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली।

शिकायत के बाद भी सिर्फ औपचारिक खेद
पत्रकारों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की। थाना प्रभारी सतीश पटेल ने केवल इतना कहा जवान की ओर से वे खेद व्यक्त करते हैं। हालांकि जिस पुलिसकर्मी ने खुलेआम धमकी दी, उसे थाने में बुलाकर पूछताछ करने या अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की पहल नहीं की गई। मीडिया के प्रतिनिधि स्वयं थाने तक पहुंच गए, लेकिन वहां भी आरोपी जवान को सामने नहीं लाया गया। इससे पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नाम दीपक लेकिन काम कलंक वाले
बताया जा रहा है दीपक परमार लगभग दस वर्ष से पुलिस में है। छत्रीपुरा, पंढरीनाथ और सराफा थानों में पदस्थ रह चुका है। सूत्रों के मुताबिक पहले बीट ड्यूटी में था, बाद में साथी की सिफारिश पर सीआई सेल में लगा दिया गया। पुलिस महकमे के जानकारों का कहना है ऐसे कुछ कर्मचारी पूरे विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। एक ओर पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश होती है, दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं उस विश्वास को कमजोर करती है।

टीआई से लूंगा जानकारी
मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। टीआई से जानकारी लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच करवाऊंगा। - आनंद कलादगी, डीसीपी जोन-4

संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

less than a minute ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 17 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 18 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 18 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 18 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 18 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 18 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 19 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 19 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 19 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 20 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 20 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!