खबर
Top News

फाइल क्लियर कर दूंगा: रिश्वत लेते ही धराया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
फाइल क्लियर कर दूंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा विभाग के एक रिश्वतखोर अफसर का चेहरा बेनकाब हुआ है। सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य और नोडल अधिकारी राजकुमार चलानी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरोप है कि एक निजी स्कूल के खिलाफ पालक द्वारा की गई शिकायत का निराकरण करने और मामले को रफा-दफा करने के बदले घूस मांगी गई थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रकम थामी, टीम ने उसे दबोच लिया।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी राजकुमार चलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता रवि जायसवाल, द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के संचालक हैं। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके स्कूल के खिलाफ एक पालक द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के बदले चलानी रिश्वत मांग रहे हैं।

लोकायुक्त द्वारा कराए गए सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप दल गठित किया गया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज बुलाया।

तय योजना के अनुसार आवेदक ने 10 हजार रुपए दिए और रकम हाथ में लेते ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पर हुई कार्रवाई की सूचना लोकायुक्त पुलिस आज शिक्षा विभाग को देगी ताकि वे उस पर विभागीय कार्रवाई हो सके।

संबंधित समाचार

नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

7 minutes ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

15 minutes ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

22 minutes ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

30 minutes ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

38 minutes ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 1 hour ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 1 hour ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 1 hour ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 1 hour ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 1 hour ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 2 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 2 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 2 hours ago
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन
Top News

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

about 2 hours ago
महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें
Top News

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

about 2 hours ago
साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम
Top News

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

about 3 hours ago
दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक
Top News

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

about 3 hours ago
शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Top News

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

about 3 hours ago
दशहरे की रंजिश में दहला गांव
Top News

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

about 3 hours ago
किसान की बेरहमी से हत्या
Top News

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!