मुझे पैसा लेने में डर लगता है: मैडम को दे दो; कैमरे में कैद आगर श्रम विभाग रिश्वतकांड में लोकायुक्त को होगी शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग का झूठा केस दर्ज कराने के मामले में उठा नया विवाद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगर श्रम विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। श्रम अधिकारी महेंद्रसिंह ठाकुर और नेहा पंवार पर रिश्वत लेने के आरोपों के बीच सामने आए स्टिंग वीडियो ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने रिकॉर्ड हुई है।
दूसरी तरफ पत्रकारों पर दर्ज ब्लैकमेलिंग केस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ही यह है कि आमजन को लगातार टकराने और केस दर्ज करने में आनकानी करने वाली पुलिस ने बिना जांच के ही महेंद्र सिंह और नेहा का पैसे लेते स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार भाइयों पर ही केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
पत्रकार परिवार की ओर से रिश्वतखोरी के फुटेज उपलब्ध कराते हुए लोकायुक्त में शिकायत कर श्रम अधिकारी और नेहा पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने नेहा पंवार की शिकायत पर दैनिक अखबार संचालक अनिल चौरसिया और उनके भाई अजीत चौरसिया के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वसूली का केस दर्ज कर लिया।
अजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया, जो कि पूरा होने पर उन्हें जेल भिजवा दिया गया।
अनिल चौरसिया अब भी लापता
अनिल चौरसिया अब भी लापता हैं। परिवार का दावा है कि क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार का आरोप है कि उन्होंने कृषि उपज मंडी में मजदूर लगाने के लिए लाइसेंस बनवाने के सिलसिले में श्रम विभाग से संपर्क किया था।
तभी कथित रिश्वत की बात हुई। आरोप है कि श्रम अधिकारी महेंद्रसिंह ठाकुर ने कहा कि लाइसेंस की जरूरत नहीं, सिर्फ पैसे दे दो और काम करते रहो।
पांच हजार में सौदा तय: स्टिंग वीडियो के मुताबिक पहले दस हजार की मांग हुई, बाद में पांच हजार में सौदा तय किया। जब चौरसिया बंधु पैसे देने पहुंचे तो कथित तौर पर ठाकुर ने कहा कि मुझे डर लगता है, मैडम को दे दो। इसके बाद नेहा पंवार को पैसे दिए गए। वीडियो में महिला पैसे लेकर ड्रॉअर में रखती दिखाई दे रही हैं।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हो केस: चौरसिया परिवार का आरोप है कि स्टिंग की भनक लगते ही मामले को दबाने की कोशिश शुरू हो गई।
दावा किया गया कि एक थानेदार समझौते के लिए उनके घर पहुंचा और एक लाख रुपए तक का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
अब चौरसिया परिवार लोकायुक्त एसपी को स्टिंग वीडियो सौंपने की तैयारी में है। उनका कहना है कि श्रम अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।
इधर, पूरे मामले ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!