विवादित पार्षद पति अंसाफ अंसारी तान रहे अवैध बहुमंजिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध निर्माणों के कारण विवादास्पद पार्षद पति अंसाफ अंसारी, जो खुद भी कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं, की सरपरस्ती में एक और कारनामा दौलतगंज में हो रहा है।
यहां 80/3, उर्दू मैदान रोड पर बहुमंजिला का निर्माण हो रहा है जिसकी अनुमति नहीं है। आश्चर्य है निगम अधिकारियों ने भी आंखें मूंद रखी हैं।
ये बहुमंजिला शकील ओलंपिक नामक भूमाफिया बनवा रहा है जो पार्षद सुनेहरा अंसारी के पति अंसाफ अंसारी का घनिष्ठ मित्र है। वार्ड 60 में निर्माण बेखौफ चल रहा है।
बीओ गीतेश तिवारी, बीआई जिशान चिश्ती को पता ही नहीं है। हमेशा की तरह उनका रटारटाया जवाब है पता नहीं है, दिखवाते हैं। इस बहुमंजिला का नगर निगम से न नक्शा पास कराया है न निर्माण अनुमति ली गई है।
रोज शाम को अंसाफ अंसारी, भूमाफिया शकील ओलंपिक और उसके भाई शकिर व अन्य जमा होते हैं। जानकारी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल,अपर आयुक्त प्रखरसिंह तक भी पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
निर्माण शकील ओलंपिक व शाकिर, जावेद, यासीन पिता मोहम्मद यूसुफ के साथ मिलकर कर रहे हैं। नियम विरुद्ध बेसमेंट,अवैध दुकानें और चार मंजिला तक निर्माण हो चुका हैं। रहवासियों ने बताया पता किया तो निगम के भवन अनुज्ञा विभाग ने बता निर्माण अनुमति नहीं ली गई है।
जिम्मेदारों का रवैया
पार्षद पति अंसाफ अंसारी ने सवाल सुनकर फोन काट दिया और बाद में नहीं उठाया। तत्कालीन बीओ गीतेश तिवारी ने ऐसी कोई जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने तो इनकार ही कर दिया कि ऐसा कोई निर्माण हो रहा है।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!