सैकड़ों गाड़ियों की रैली पड़ी भारी: बीजेपी किसान मोर्चा इस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त; प्रदेश संगठन ने माना गंभीर अनुशासनहीनता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/ भिंड।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील के बीच ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों की रैली निकालना भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को भारी पड़ गया। प्रदेश संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सज्जन सिंह यादव बुधवार को करीब 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ भिंड पहुंचे थे। यह रैली ग्वालियर से शुरू होकर भिंड तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। जबकि हाल ही में ऊर्जा संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री लगातार अपील कर रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने काफिले को सीमित कर उदाहरण पेश किया है। इसके बावजूद इस तरह की रैली को संगठन ने गंभीरता से लिया।
प्रदेश भाजपा संगठन ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। संगठन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां पार्टी की नीति और शीर्ष नेतृत्व के संदेश के विपरीत हैं।
सज्जन सिंह यादव भिंड जिले के मौ क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता माने जाते हैं और पूर्व में मौ मंडी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी वंदना यादव मौ नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्हें किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन पद संभालने के तुरंत बाद ही यह कार्रवाई हो गई।
इस घटनाक्रम को लेकर पार्टी के भीतर भी यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन अब इस तरह के मामलों पर और सख्ती बरतने के संकेत दे रहा है, ताकि सरकार और पार्टी की छवि के अनुरूप आचरण सुनिश्चित किया जा सके।
संबंधित समाचार

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!