खबर
Top News

सिर्फ पोर्टल कैसे रोकेगा भूमाफियाओं को: सैटेलाइट और तकनीक के भरोसे जिम्मेदार अधिकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 1:22 pm
शेयर करें:
सिर्फ पोर्टल कैसे रोकेगा भूमाफियाओं को

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम प्रशासन शहर में सुव्यवस्थित और नियोजित विकास के बड़े-बड़े दावे भले ही कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। निगम के जोन स्तर पर तैनात बिल्डिंग अधिकारी और अन्य जिम्मेदार प्रशासनिक अमला हर महीने सरकारी खजाने से मोटी तनख्वाह ले रहा है, इसके बावजूद शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है।

अब अपनी विफलता छिपाने और जमीनी स्तर पर जवाबदेही से बचने के लिए निगम प्रशासन एक नए संपत्ति सूचना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल और सैटेलाइट-भौगोलिक सूचना प्रणाली तकनीक का सहारा ले रहा है।

सवाल यह उठता है कि जब मैदानी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं, तो क्या केवल एक कंप्यूटर प्रणाली और सैटेलाइट की तस्वीरें शहर को अवैध निर्माण के इस गंभीर संकट से बचा पाएंगी?

निगम के विभिन्न जोनों में तैनात बिल्डिंग अधिकारियों और बिल्डिंग निरीक्षकों का मुख्य काम अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों की निगरानी करना और अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाना है।

इन अधिकारियों को शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के टैक्स के पैसे से हर महीने सुविधाएं दी जाती हैं। इसके बावजूद शहर की एक भी गली या मुख्य मार्ग ऐसा नहीं है जहां नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण न चल रहा हो।

बहुमंजिला इमारतों में बिना वाहन पार्किंग स्थान के निर्माण किए जा रहे हैं, तय मापदंडों से कहीं ज्यादा मंजिलों का निर्माण हो रहा है और आवासीय भूखंडों पर धड़ल्ले से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

यह सब कुछ निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे और उनकी मौन सहमति से हो रहा है। मैदानी स्तर पर इस घोर लापरवाही ने साफ कर दिया है कि निगम का पूरा प्रशासनिक ढांचा केवल कागजी कार्रवाई और बैठकों तक ही सीमित होकर रह गया है।

इच्छाशक्ति और ईमानदारी का अभाव
नगर निगम ने हाल ही में बड़े जोर-शोर से प्रचारित किया था कि वह जनवरी 2023 के बाद के निर्माण कार्यों का सैटेलाइट डेटा तैयार कर चुका है और अब नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के स्वीकृत नक्शों को जोड़कर अवैध कॉलोनियों को पकड़ा जाएगा, लेकिन यह पूरी कवायद असल में प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता को छिपाने का एक नया बहाना प्रतीत होती है।

डिजिटल तकनीक और सैटेलाइट तस्वीरें निश्चित रूप से सहायक हो सकती हैं, लेकिन वे मैदानी स्तर पर जाकर कार्रवाई नहीं कर सकतीं। जब तक एक सैटेलाइट तस्वीर यह बताएगी कि किसी स्थान पर अवैध निर्माण हो चुका है तब तक भूमाफिया अपना काम पूरा कर चुके होंगे।

असल समस्या तकनीक की कमी नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और ईमानदारी का अभाव है। यदि जोन स्तर पर तैनात अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें और प्रारंभिक स्तर पर ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करें तो शहर को किसी महंगी प्रणाली या सैटेलाइट तकनीक की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

तकनीक के इस नए जाल को असल में अधिकारियों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में देखा जा रहा है, ताकि वे कह सकें कि जब तक प्रणाली से चेतावनी नहीं आएगी, वे कार्रवाई नहीं करेंगे।

रातोरात नहीं कटतीं अवैध कॉलोनियां
प्रणाली में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शों को जोड़ने का दावा किया जा रहा है ताकि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाई जा सके, लेकिन सच तो यह है कि शहर के बाहरी इलाकों में अवैध कॉलोनियां रातोरात नहीं कटतीं।

महीनों तक जमीन का समतलीकरण होता है, सड़कें बनती हैं और भूखंड काटे जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान निगम के संबंधित जोन के अधिकारी पूरी तरह अनजान बने रहने का नाटक करते हैं। जब तक ये कॉलोनियां पूरी तरह बस नहीं जातीं और गरीब या मध्यमवर्गीय नागरिक अपनी गाढ़ी कमाई लगाकर वहां मकान नहीं बना लेते, तब तक निगम प्रशासन गहरी नींद में सोया रहता है।

जैसे ही कॉलोनी पूरी तरह तैयार हो जाती है निगम अचानक जागता है और अवैध घोषित कर तोड़फोड़ की धमकी देने लगता है। अगर प्रशासन शुरुआत में ही सख्त रुख अपनाए तो इन अवैध कॉलोनियों का विकास प्रारंभिक स्तर पर ही रुक जाए।

नागरिक सुरक्षा के नाम पर अपनी जवाबदेही आम जनता पर थोपना
निगम प्रशासन का कहना है कि इस प्रणाली के माध्यम से आम नागरिक भी स्वीकृत कॉलोनियों की वैधता की जांच कर सकेंगे ताकि वे धोखाधड़ी से बच सकें। यह तर्क सुनने में अच्छा लग सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर नगर निगम द्वारा अपनी बुनियादी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने और उसे आम जनता के मत्थे मढ़ने जैसा है।

किसी भी कॉलोनी को वैध या अवैध ठहराना और अवैध निर्माण शुरू होने से पहले ही रोकना पूरी तरह नगर निगम और जिला प्रशासन का वैधानिक दायित्व है। आम नागरिक टैक्स इसलिए चुकाता है ताकि सरकारी एजेंसियां शहर के विकास को नियमबद्ध रख सकें। अब जनता से यह उम्मीद की जा रही है कि वह खुद संपत्ति खरीदने से पहले निगम की प्रणाली पर जाकर छानबीन करें, जबकि जिन अधिकारियों को इसी काम के लिए तैनात किया है।

सैटेलाइट तस्वीर सिर्फ बदलाव दिखा सकती है
निगम इससे पहले भी कई तरह के मोबाइल एप 311 और शिकायत निवारण प्रणालियां लागू कर चुका है, लेकिन जब तक मैदानी अमला लापरवाह बना रहेगा तब तक कोई भी आधुनिक तकनीक शहर के अनियोजित विकास को नहीं रोक सकती।

सैटेलाइट तस्वीर सिर्फ बदलाव दिखा सकती है, लेकिन मौके पर जाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने या उसे सील करने का काम निगम के अधिकारियों को ही करना होगा। उन बिल्डिंग अधिकारियों और जोन प्रभारियों की जवाबदेही तय होना चाहिए जिनके क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए हैं।

संबंधित समाचार

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

1 minute ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

3 minutes ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

7 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

11 minutes ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

13 minutes ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

18 minutes ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

25 minutes ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

35 minutes ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

38 minutes ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

44 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 1 hour ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

about 1 hour ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

about 1 hour ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

about 1 hour ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

about 1 hour ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!