नहर से युवक का शव: युवती गंभीर घायल मिली; हाथ-पैर में फ्रैक्चर, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ओंकारेश्वर नहर से एक युवक का शव और एक युवती गंभीर घायल अवस्था में मिली। युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि युवती बेहोशी की हालत में पाई गई।
दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले
दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना सड़क हादसा, नहर में गिरने से हुई दुर्घटना है या फिर इसके पीछे किसी हमले या अन्य आपराधिक घटना का हाथ है।
घटना ग्राम शाहपुरा काकड़दा के पास की है। ग्रामीणों ने नहर में युवक और युवती को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नहर से बाहर निकाला।
युवक की मौके पर मौत, युवती की हालत गंभीर
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान गणेश उर्फ छोटू डावर, पिता मंसाराम डावर, निवासी शाहपुरा काकड़दा के रूप में हुई है। वह अर्धनग्न अवस्था में मृत मिला। वहीं, घायल युवती की पहचान रीना, पिता रमेश, निवासी शिरपुर (थाना मानपुर) के रूप में हुई है।
युवती को 108 एंबुलेंस की मदद से धरमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर है।
घटनास्थल पर मिली बाइक
पुलिस को घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत नहर में गिरने से हुई, किसी सड़क दुर्घटना का परिणाम है या फिर यह किसी आपराधिक वारदात का मामला है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घायल युवती के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!