खबर
Top News

देखिये वीडियो, लाइसेंसी पिस्टल चुराने वाला कैसे पकड़ा गया: पुलिस ने क्या दावा किया; किन मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 3:11 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कार का कांच तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल और नकदी से भरा बैग चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही गंभीर अपराधों में शामिल रह चुका है।

भंवरकुआ थाना पुलिस ने एक शातिर चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी सलमान (निवासी भगवंत नगर, मूसाखेड़ी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मल्हार गार्डन के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर उसमें रखा बैग और लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ली थी।

टीआई संतोष दूधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने घटना के बाद करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार फरियादी केशव सोनी अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने रायसेन से इंदौर आए थे। इसी दौरान आरोपी ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए कांच तोड़ा और बैग सहित लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ली।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और करीब 1 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी सलमान के खिलाफ पहले से आजाद नगर थाना क्षेत्र में रेप और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है।

वहीं, चंदन नगर थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में प्रदीप वर्मा (निवासी केसरबाग रोड) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से गांजा बेचने का काम करता था। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करता था।

इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

संबंधित समाचार

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

5 minutes ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

5 minutes ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

20 minutes ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

26 minutes ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

30 minutes ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

33 minutes ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

40 minutes ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

about 1 hour ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 1 hour ago
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

about 1 hour ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 1 hour ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 1 hour ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

about 2 hours ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

about 2 hours ago
NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

about 2 hours ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

about 2 hours ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!