NGO में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कितने लाख ठग लिए: कितने जिलों के युवा बन गए शिकार; आरोपी का क्या हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मनावर।
एनजीओ में रोजगार दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के कई युवाओं से कुल करीब 12 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवाओं को दिया नौकरी का लालच
आरोपी ने खुद को ‘हेल्प एंड केयर डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन’ नामक एनजीओ से जुड़ा बताकर युवाओं को नौकरी का लालच दिया। उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और फोन-पे के जरिए प्रत्येक युवक से 5-5 हजार रुपए वसूले। इसी तरह कई युवाओं से पैसे लेकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया।
कई युवाओं को बनाया शिकार
पीड़ित भोल्या सोलंकी, निवासी साततलाई गांगली ने पुलिस को बताया कि उसके अलावा कई अन्य युवक भी इस ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपी की पहचान अभिषेक बोरिया निवासी त्रिमूर्ति नगर, दमोह नाका, जबलपुर के रूप में हुई है। वह फिलहाल मनावर के गुलाटी रोड क्षेत्र में रह रहा था।
प्रोजेक्ट और सैलरी का झांसा
आरोपी ने युवाओं को भरोसा दिलाया था कि एनजीओ के तहत जल्द ही प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं और पूरी टीम तैयार की जा रही है। उसने अलग-अलग पदों पर नियुक्ति का वादा करते हुए उनसे पैसे लिए। प्रोजेक्ट आने पर नियमित सैलरी देने का आश्वासन भी दिया गया और इसी बहाने युवाओं से काम भी करवाया गया।
मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
मनावर थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पाटीदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!