खबर
Top News

आप कब तक अध्यक्ष बने रहेंगे: कोर्ट ने पूछा; तो हज कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने याचिका वापस ली

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मई 2026, 5:33 pm
145 views
शेयर करें:
आप कब तक अध्यक्ष बने रहेंगे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला हज कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जुनैद खान की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद आखिरकार कोर्ट की सख्ती के बाद थमता नजर आया। पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद शेख की 3 साल पहले इस नियुक्ति पर कई भाजपा नेताओं ने विरोध दर्ज कराया था।

शेख को प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी समर्थक बताया गया था। हालांकि शीर्ष नेतृत्व की समझाइश के बाद मामला शांत करा दिया गया। राशिद के 3 साल पूरे होते ही क्षेत्र-1 के समीर मंसूरी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री और इंदौर प्रभारी जावेद अख्तर को लिखित शिकायत की कि राशिद का बड़ा भाई साजिद कांंग्रेस प्रदेश सचिव है। उस पर केस भी दर्ज हैं।

खुद को हज कमेटी के जिलाध्यक्ष पद से हटाकर जुनैद खान को अध्यक्ष बनाने के विरोध में राशिद ने कई नेताओं के दरवाजे खटखटाए, लेकिन जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो राशिद ने हज कमेटी की सीईओ द्वारा की गई इस नियुक्ति को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर जुनैद की नियुक्ति रद्द करने का आग्रह किया।

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश विनय श्रॉफ की बेंच ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा किसी भी पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए पदाधिकारी का सम्मान और समर्थन करना चाहिए।

आप कब तक अध्यक्ष बने रहेंगे? कार्यकाल समाप्त होने के बाद अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि इस तरह की याचिका दायर करने के पीछे की मंशा पर भी विचार किया जा सकता है। इसके बाद राशिद शेख ने अपनी याचिका वापस ले ली।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!