कितने समय बाद लौटी लापता छात्रा: प्रेमी के साथ कहां पहुंच गई; पिता ने क्या आरोप लगाया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र से 18 मार्च को लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा करीब एक महीने बाद वापस लौट आई है। नाबालिग लड़की शनिवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। मामले में अब पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
ऐसे लापता हुई थी छात्रा
कुशवाह नगर निवासी कक्षा 10 की छात्रा 18 मार्च को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने इलाके में काम करने आए युवक लखन पर संदेह जताया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में युवक के घर महिदपुर के सारड़ा थाना क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
राजस्थान तक पहुंची जांच
जांच के दौरान युवक के परिजनों ने बताया कि वह राजस्थान में अपने मामा के यहां हो सकता है। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के चारभुजानाथ क्षेत्र में दबिश देने पहुंची, लेकिन वहां भी दोनों नहीं मिले। पुलिस के लौटने के कुछ समय बाद ही लड़की और युवक इंदौर के थाने में आकर पेश हो गए।
दो दिन बाद हुआ मेडिकल
लड़की शनिवार को इंदौर पहुंची, लेकिन उसका मेडिकल परीक्षण सोमवार को कराया गया। पुलिस अब मामले में दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज करने पर विचार कर रही है।
पिता का गंभीर आरोप
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बेचने की नीयत से राजस्थान ले जाया गया था। उनका कहना है कि युवक के मामा का नाम सामने आने के बाद उसे जल्दबाजी में इंदौर वापस भेजा गया। परिवार ने पुलिस पर जांच में ढिलाई और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस का पक्ष
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा घर में होने वाली मारपीट से परेशान होकर युवक के साथ गई थी। युवक दिसंबर में नौकरी के लिए इंदौर आया था और कुछ समय काम करने के बाद वापस चला गया, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट व बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!