सोशल मीडिया के जरिए व्यापारी को ऐसे बनाया शिकार: फोटो और वीडियो वायरल करने की दी धमकी; इतनी राशि वसूली, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ऑनलाइन लोन एप के जरिए ब्लैकमेलिंग और साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक फुटकर व्यापारी ने इंस्टाग्राम पर दिखाई गई लोन एप की लिंक से 4 हजार रुपए का लोन लिया था, लेकिन बाद में आरोपियों ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 36 हजार रुपए वसूल लिए। मामले में बाणगंगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निजी जरूरत के लिए पैसों की आवश्यकता
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राहुल गिरी ने शिकायत दर्ज कराई कि फरवरी माह में उन्हें निजी जरूरत के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उन्हें “स्वीट मनी” नाम की ऑनलाइन लोन एप का विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने एप डाउनलोड कर ली।
आधार, पैन और बैंक डिटेल मांगी
एप डाउनलोड करने के बाद आरोपियों ने राहुल से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी। जानकारी देने के कुछ समय बाद उनके खाते में करीब 4 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वॉट्सएप कॉल और मैसेज आने लगे।
रकम कई गुना बढ़ाकर वसूली
आरोपियों ने लोन की रकम कई गुना बढ़ाकर वसूली शुरू कर दी। जब राहुल ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया कि उनके मोबाइल का डाटा, फोटो और निजी जानकारी आरोपियों के पास मौजूद है।
एडिट फोटो वायरल करने की धमकी
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने फोटो एडिट कर रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव के कारण राहुल ने आरोपियों द्वारा बताई गई अलग-अलग यूपीआई आईडी पर करीब 1 लाख 36 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
रिश्तेदारों और परिचितों को एडिट किए गए फोटो भेजे
इसके बावजूद आरोपी लगातार और पैसों की मांग करते रहे। बाद में उन्होंने राहुल के रिश्तेदारों और परिचितों को एडिट किए गए फोटो भेज दिए। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने अपना मोबाइल फोन भी फॉर्मेट कर दिया।
साइबर यूनिट जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
पीड़ित ने पुलिस को आधा दर्जन से अधिक यूपीआई आईडी और अन्य डिजिटल जानकारी सौंपी है, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया। राहुल ने पहले क्राइम ब्रांच की साइबर यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद बाणगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!