मेट्रो की धमक से थर्राए घर: रात 10 बजे सड़क पर उतरे लोग; छोटा गणपति पर काम बंद, सेंसर से निगरानी शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटा गणपति में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होते ही जनता के विरोध की भेंट चढ़ गया है। मंगलवार रात करीब 10 बजे भारी मशीनों के कान फोड़ू शोर से गुस्साए रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर पाइलिंग का काम रुकवा दिया।
घनी बस्ती के बीचोबीच चल रहे इस भारी निर्माण ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है, जिसके चलते अब मामला पुलिस थाने तक पहुंच चुका है।
मेट्रो प्रोजेक्ट के 8.7 किमी लंबे भूमिगत हिस्से में सात स्टेशन बनने हैं, जिनमें से छोटा गणपति स्टेशन सबसे संकरी जगह पर स्थित है। यहां ‘नेटम तकनीक’ से स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसकी जद में आसपास के 44 मकान आ रहे हैं।
मेट्रो प्रबंधन ने फिलहाल 7 मकानों पर सेंसर लगाए हैं ताकि कंपन मापा जा सके। मंगलवार को हुई पाइलिंग के दौरान कंपन की तीव्रता 3.67 दर्ज हुई।
हालांकि जानकारों का कहना है कि 10 से ऊपर की तीव्रता मकानों को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन रहवासी इतनी कम तीव्रता पर भी घरों के अंदर कंपन महसूस कर रहे हैं।
क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि यह पूरी तरह आवासीय इलाका है, इसलिए रात में काम बंद रखा जाए। मल्हारगंज थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कार्य का समय सुबह 8 से रात 8 बजे तक तय किया जाए।
इसके अलावा रहवासियों ने भविष्य को लेकर भी डर जताया है। उनका कहना है कि अगर सेंसर से दरार आने की पुष्टि होती है तो मेट्रो प्रबंधन की ओर से नुकसान की भरपाई की कोई लिखित गारंटी नहीं दी गई है। आने वाले दिनों में जमीन के 15 मीटर नीचे ब्लास्टिंग भी होनी है, जिससे इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में खतरा और बढ़ने की आशंका है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!