भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
मैहर-रीवा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित तमस नदी पुल पर रविवार देर रात बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर फरार
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर था, जबकि दूसरा कोलियरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
रात करीब 10:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। बाइक सवार दोनों युवक रीवा की ओर जा रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो रीवा से मैहर की तरफ आ रही थी।
इसी दौरान तमस नदी पुल पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया।
यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।
शिवम और सुजीत के रूप में हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान शिवम बाथरे (28), पिता संतोष श्री बाथरे, निवासी शाहपुरा भिटौनी, जिला जबलपुर और सुजीत कोल (32), पिता बाबूलाल कोल, निवासी मौहारी, सेमरिया, रामपुर बघेलान, जिला सतना के रूप में हुई है।
शिवम अमरपाटन स्थित स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह वहां किराए के कमरे में रहता था।
बताया गया है कि शिवम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वर्ष 2024 में उसकी शादी हुई थी और महज 15 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था।
परिवार में आई इस खुशखबरी के कुछ ही दिन बाद उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
वहीं, सुजीत कोल अंबिकापुर की एक कोलियरी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी है।
ट्रेन में हुई मुलाकात, फिर बाइक से निकले थे दोनों
जानकारी के अनुसार, शिवम छुट्टी पर अपने घर जबलपुर गया था। उसकी बाइक मैहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी।
जबलपुर से ट्रेन के जरिए मैहर लौटते समय उसकी मुलाकात सुजीत से हुई।
दोनों के बीच जान-पहचान हुई, जिसके बाद वे शिवम की बाइक से अमरपाटन की ओर रवाना हुए।
इसी दौरान तमस नदी पुल पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में दोनों की जान चली गई। दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर MP 20 X 2815 और स्कॉर्पियो का नंबर UP 37 F 9818 बताया गया है।
स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए सवार, पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कॉर्पियो में सवार लोग कौन थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस वाहन के नंबर और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!