खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: ट्रॉले ने ईको वैन को मारी टक्कर; महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 युवकों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार-उज्जैन फोरलेन पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन करने के बाद मारुति ईको वैन से गुजरात लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम पंचकवासा के पास उनकी वैन सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रॉला
जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुआ। लोहे के सामान से भरा ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) रॉन्ग साइड से तेज गति में उज्जैन की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) से ट्रॉले की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने वैन की खिड़की का कांच तोड़कर काफी मशक्कत के बाद मृतकों और घायल युवक को बाहर निकाला।

एक युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं छह मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रॉला चालक फरार
हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी में ट्रॉले के रॉन्ग साइड से आने को हादसे की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

7 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

15 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

22 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

24 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

30 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

40 minutes ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

40 minutes ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 1 hour ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 1 hour ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’:डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!