भीषण सड़क हादसा: 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; 8 लोगों की मौत, रस्सी से खींचे जा रहे शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महाबलेश्वर।
महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई। कोंकण से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो गाड़ी रायगढ़ जिले के आंबेनली घाट में अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सतारा जिले के रहने वाले थे सभी
जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार देर रात दाबेली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक सतारा जिले के रहने वाले थे और कोंकण क्षेत्र से वापस अपने घर लौट रहे थे। तड़के करीब 2:45 बजे आंबेनली घाट में वाहन चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद वाहन सीधे गहरी खाई में गिर गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ
घटना की सूचना मिलते ही पोलादपुर पुलिस, महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, सिस्केप महाड-पोलादपुर, आपदा मित्र और स्थानीय ग्रामीणों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
दूरबीन की मदद से शुरू की तलाश
बचाव दल ने शुरुआती तलाश दूरबीन की मदद से शुरू की। कठिन परिस्थितियों के बीच टीमों ने करीब 500 से 700 फीट नीचे उतरकर दो शवों को बाहर निकाला। बाकी शवों और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सतारा जिले के कोरेगांव तालुका स्थित आसगांव की थी। वाहन में सवार युवक सतारा, आसगांव और कोरेगांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पोलादपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी आनंद रावड़े ने बताया कि सभी युवक 24 तारीख की रात हरणे बीच से लौट रहे थे।
आंबेनली घाट में दाबेली गांव की सीमा के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!