भीषण सड़क हादसा: 30 मजदूरों से भरा ऑटो पलटा; किशोरी की दबने से मौत, मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सैलाना क्षेत्र के सकरावदा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरा ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
क्षमता से अधिक सवारियां बनीं हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, ऑटो (क्रमांक एमपी 43 के 2267) ग्राम फूफीरुंडी से करीब 25-30 मजदूरों को लेकर सैलाना की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे सकरावदा के इमली चौक के पास मोड़ पर तेज गति और अधिक वजन के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो पलट गया।
ऑटो के नीचे दबने से किशोरी की मौत
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान फूफीरुंडी निवासी 15 वर्षीय कविता, पिता सूरज खराड़ी, ऑटो के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।
पहले भी हुई थी चालानी कार्रवाई
सैलाना थाना पुलिस के अनुसार, संबंधित ऑटो पर दो दिन पहले ही ओवरलोडिंग को लेकर 15 हजार रुपये का चालान किया गया था। इसके बावजूद चालक ने नियमों की अनदेखी जारी रखी।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!