भीषण सड़क हादसा: टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 5 लोगों की मौत; 7 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
5 लोगों की मौके पर मौत
शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी टवेरा कार की अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टवेरा साइड से टकरा गई
जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। आंचलखेड़ा के पास क्रॉसिंग के दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टवेरा साइड से टकरा गई।
गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घायलों का इलाज जारी
मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है, जो दूल्हे का भतीजा बताया जा रहा है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
जांच जारी
हादसे की खबर मिलते ही देर रात जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
हादसे में इनकी गई जान
शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), निवासी महेंद्रवाड़ी
विनीत यादव पिता मोहन यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी
साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी
हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), निवासी महेंद्रवाड़ी
संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर)
संबंधित समाचार

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?

घर की बिजली से चला रहे कारोबार तो हो जाएं सावधान:पुराने बिलों का अंतर भी वसूलेगी कंपनी

नव मतदाताओं के बीच पहुंचे मंत्री:भरवाए पंजीयन फॉर्म; युवाओं से किया संवाद

कलेक्टर के खिलाफ वारंट:न मुआवजे का निराकरण; न कोर्ट में हाजिरी

जलसंकट से निपटने की तैयारियां अभी से शुरू:नर्मदा के पानी से भरेगा यशवंत सागर; डेढ़ लाख घरों को मिलेगी राहत

राजधानी में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; इलाके में मची अफरा-तफरी

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!