भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन करने जा रहे युवकों की कार पलटी; एक की मौत, दो की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
नोहरी इलाके में रेलवे पुल के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महाकाल दर्शन के लिए निकले थे सभी
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोगों की पहचान मयंक भदौरिया (26), प्रवीण सिंह (28), अभय सिंह (21), प्रियांशी राठौर (28) और दीक्षा सेनी (28) आगरा और नोएडा के के रूप में हुई हैं। ये सभी महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे।
अनियंत्रित होकर पलटी कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के पास खराब सड़क और वन-वे व्यवस्था के चलते कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
एक की मौके पर मौत, दो गंभीर
हादसे में मयंक भदौरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रियांशी राठौर और प्रवीण सिंह को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं अभय सिंह और दीक्षा सेनी का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जारी है।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!