खबर
Top News

नशे में देर रात भीषण सड़क हादसे: कारों में चल रही थी शराब पार्टी; रम और व्हिस्की की बोतलें मिलीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जनवरी 2026, 2:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शराब पीकर वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कनाड़िया थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा इलाके में देर रात करीब डेढ़ बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार सात लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार भोपाल पासिंग कार (एमपी 04 सीपी 2657) कनाड़िया से बंगाली चौराहा की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। जैसे ही कार बंगाली के समीप छोटा राजवाड़ा पहुंची, तभी सामने से आ रही ब्रेजा कार (एमपी 09 डब्ल्यू डी 5219) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के समय दोनों कारों में सात लोग सवार थे। भोपाल पासिंग कार में तीन युवक थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।

वहीं इंदौर पासिंग ब्रेजा कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस को भोपाल पासिंग कार से रम और व्हिस्की की बोतलें मिली हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार में शराब पार्टी चल रही थी और संभवतः चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

पुलिस इसे ही हादसे की बड़ी वजह मान रही है। घायलों की पहचान पल्केश पिता मनीष (18), राज पिता बंटी माने (22), मेहुल पिता आरके (38) और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है। सभी का उपचार जारी है। हालाकि पुलिस मामले में शराब पीकर, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के एंगल से जांच कर रही है।

टीआई-एसआई मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव और एसआई सचिन आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को निजी और एमवाय अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर रूप से घायल युवकों को पहले एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां से देर रात दो घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल एक घायल एमवाय अस्पताल और तीन युवक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत हैं। वहीं कनाड़िया पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चेकिंग पाइंट के पास हादसा, सड़क पर दौड़ती बेकाबू कारें
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह भीषण हादसा हुआ, वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर पुलिस का नियमित चेकिंग पाइंट लगता है। इसके बावजूद शराब के नशे में युवक बेखौफ होकर कार में पार्टी करते हुए सड़कों पर दौड़ते रहे और खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल दी।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग
उल्लेखनीय है कि पुलिस लगातार शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग पाइंट लगाकर ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई कर रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गाड़ियां जब्त की जा रही हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब लोग जिम्मेदारी समझेंगे।

कार खंभे से टकराई, युवक घायल
कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार युवक दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर लौट रहा था। नशे की हालत में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन बिजली के खंभे में जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार में फंस गया। घायल युवक की पहचान अमन रघुवंशी (26) निवासी आलोक नगर के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच कनाड़िया ब्रिज का बताया जा रहा है। गश्त पर तैनात उप निरीक्षक सचिन आर्य, आरक्षक दुर्गेश दांगी और आरक्षक रामचरण दांगी मौके पर पहुंचे।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डिक्की खोलकर चालक को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आई है। कनाड़िया पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

1 minute ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

15 minutes ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

34 minutes ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 1 hour ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 1 hour ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 1 hour ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 18 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 18 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 19 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 19 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 19 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 19 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 19 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 19 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 20 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 20 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!