एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: डबल डेकर AC बस पलटी; दरोगा-कैदी सहित 7 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उन्नाव।
मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हो गए।
झपकी आने पर नियंत्रण बिगड़ा
घटना औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस से नियंत्रण बिगड़ गया। तेज रफ्तार बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग पर लटक गई। हादसे के दौरान कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे जा गिरे।
बस में 36 यात्री थे सवार
एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर भी शामिल हैं। पुलिस टीम कैदी को पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी और वापस लौट रही थी।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत टीमों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। 6 से 7 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।
जोरदार झटके के साथ बस पलट गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद यात्री खिड़कियों से नीचे गिर रहे थे और कई लोग शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। वहीं घायल यात्रियों ने बताया कि अधिकांश लोग गहरी नींद में थे और अचानक जोरदार झटके के साथ बस पलट गई।
एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस हटाकर यातायात सामान्य कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!