खबर
Top News

अहिल्यानगरी के आसमान में ‘उम्मीदों’ ने डाला डेरा: तपन के बाद गगन में छाए बादल; अभिनंदन मेघराज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
अहिल्यानगरी के आसमान में ‘उम्मीदों’ ने डाला डेरा

तपती-झुलसाती गर्मी से मिली राहत, इंदौर के आसमान में छाया घटाटोप

अलसुबह बूंदों ने भी बरसा दिया लाड़-दुलार, रोहिणी एक बार फिर ‘गली’

तेज हवा ने मौसम में घोली ठंडक, अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आई नमी

मौसम ने दियाप्री-मानसून गतिविधियों का संदेश, रात तक इंदौर में और बरस सकता है पानी

मौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा व मध्यभारत के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर
अलसाई आंखों के साथ शनिवार को जब अहिल्यानगरी के बाशिंदों ने पलकें खोलीं तो मन-मयूर आह्लादित हो गया। अलसाई आंखें पलक झपकाना भूल गईं और एकटक गगन को निहारने लगीं कि जो दिख रहा है, वह वाकई सच है या सपना?

कहां तो तपती-झुलसाती गरमी का राज और कहां शीतल मंद बयार। कहां तो आसमान में सुबह से ही आंखें तरेरते भगवान भुवन भास्कर और कहां हर तरफ छाया घटाटोप।

कहां तो दूर-दूर तक साफ-सुथरा आसमान और कहां आसमान में उछलकूद करते बादलों के झुंड के झुंड। कहां तो एक पत्ता नहीं हिल रहा था, बदन सुबह से पसीना-पसीना हो रहा था और कहां हवा की रफ्तार के साथ नाचते-झूमते वृक्ष, लता-पताका, पेड़-पौधे-पत्तियां।

हवा भी जैसे अपने दामन में लाखों एयरकंडीशनर की ठंडक लेकर आई हो। हर झोंका, महीनों की तपन को फुर्र से दूर कर रहा था। सब तरफ एकदम से बदला-बदला नजारा था।

कहां तो पानी-छींटे के मौसम के अटकने के अंदेशे और कहां मुहाने पर आकर दस्तक देते स्याह-घूसर बादल। वाकई ये सब देख हर मन गद्‌गद् हो गया।

हो भी क्यों नहीं, अहिल्यानगरी के आसमान में लाख-ओ-लाख दिलों की ‘उम्मीदों’ ने डेरा जो डाल दिया है..!

ऐसी उम्मीदें, जो देर-सवेर पूरी होना ही हैं, क्योंकि आज ही अलसुबह ये उम्मीदें बूंदों के रूप में धरा को भिगो भी गईं।

इंदौर में मौसम का मिजाज शनिवार को अकस्मात बदल गया। रात को जब शहर नींद के आगोश में दुबका, तब न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के आसपास था। दूसरे दिन की भोर भी रोज की तरह ही होने का अंदेशा व पूर्वानुमान भी मौसम से जुड़े एप बता रहे थे।

बेतहाशा तपने-तपाने को मशहूर नौतपा के गतिमान रहने से किसी को रत्तीभर भी राहत की उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी गर्मी से निजात मिलेगी।

सूर्यनारायण देव रोहिणी नक्षत्र में पूरे आब-ओ-ताब के साथ दैदीप्यमान हैं ही। ऐसे में कौन सोचेगा कि भगवान दिनकर सुबह होते-होते बादलों की घेराबंदी का शिकार हो जाएंगे।

आग उगलते सूर्यदेव के यूं बादलों का लिहाफ ओढ़ लेने का अंदेशा तो किसी को था ही नहीं। मौसम महकमा भी आए दिन ये ही कह रहा था कि आसपास के दिनों में ऐसा कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जो प्री-मानसून गतिविधियों का इशारा कर रहा हो।

लिहाजा इस बार ये तय माना जा रहा था कि नौतपा के 9 दिन खूब अच्छे-से तपेंगे। लोकभाषा में कहें तो रोहिणी इस बार नहीं गलेगी, लेकिन आज ही मौसम विभाग की वेबसाइट बता रही है कि दोपहर 3 बजे बाद कभी भी बादल बरस सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये लगातार पांचवां साल होगा, जब नौतपा में बादल पसीजेंगे।

शनिवार को न सिर्फ मौसम का मिजाज बदला, बल्कि रोहिणी भी गल गईं। जी हां, आसमान में काले बादलों का न सिर्फ डेरा डला हुआ था, बल्कि ‘भुनसारे’ ही पानी भी बरस गया। 4.30 से 5 बजे के बीच बूंदों ने अहिल्यानगरी की धरा का प्रथम अभिषेक कर दिया।

माहौल में घुली मिट्टी की सोंधी महक साफ-साफ बता रही थी कि यहीं कहीं पानी गिरा है। जिन्हें जल्दी जागने का ईश्वरीय वरदान मिला है, उनकी पुष्टि से जनसामान्य ने सुनिश्चित किया कि वाकई, पानी गिरा और रोहिणी भी भीग गई है।

मौसम विभाग ने शनिवार रात तक ही बारिश का अंदेशा भी जाहिर कर इंदौरियों की बादलों के डेरे के बाद बारिश के रूप में उम्मीदों को नए पंख दे दिए हैं।

मौसम की इस करवट ने तपते शहर को एकदम राहत दी है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से तेजी से नमी शहर की फिजाओं में समा रही है। कम तापमान के बाद भी पसीने-पसीने होते बदन इसी बात का संकेत हैं कि अब मालवा अंचल में गर्मी नहीं, उमस ने डेरा डाला हुआ है। आज चली ठंडी हवा ने उमस से भी राहत दी।

अब ये राहत स्थायी है या फिर एक बार शहर पसीना-पसीना होगा, ये तो रब ही जाने, क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान तो शनिवार को कुदरत के बदले मिजाज ने असत्य साबित कर दिया।

ऐसे में ईश्वर ही जाने कि इंदौर के भाग्य में मानसून पूर्व की झमाझम है या नहीं? याद है न, बीते साल मई में करीब 8 इंच पानी जो बरस गया था। अब मई तो आई-गई। आज और कल शेष हैं।

कुछ चमत्कार हो जाए इंच, दो-चार इंच का...!

मौसम विभाग ने जारी किया मध्यभारत में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसी बीच राहत की खबर सामने आई है।

भारत के मौसम सैटेलाइट (INSAT-3DS) ने करीब 2500 किलोमीटर के दायरे में फैले बादलों के विशाल समूह को कैद किया है। ये बादल पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत से होते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बादलों का सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण बना है।

सैटेलाइट तस्वीरों में सफेद-चमकीले हिस्से ऊंचे और ठंडे बादलों को दिखाते हैं, जो भारी बारिश का संकेत देते हैं। इसके साथ तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 3 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 3 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 3 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 3 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 4 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 4 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 4 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 4 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 5 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 5 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 5 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 5 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 5 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 5 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 5 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 5 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 6 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!