देश में सबसे पहले होलिका दहन इस मंदिर में होगा: भगवान को अर्पित करेंगे इतना हर्बल गुलाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
देश में होली की शुरुआत सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर से होगी। सोमवार शाम उज्जैन में परंपरानुसार भगवान महाकाल के सान्निध्य में होलिका दहन किया जाएगा। संध्या आरती के दौरान पुजारी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को प्रतीकात्मक रूप से एक किलो हर्बल गुलाल अर्पित करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में गोबर के उपलों से निर्मित होलिका का दहन किया जाएगा।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
पिछले वर्षों में हुई आग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार भी आम श्रद्धालुओं को होलिका दहन स्थल के निकट जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मंदिर प्रशासन ने एहतियातन कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। आयोजन के दौरान संभागीय स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
धुलेंडी पर विशेष शृंगार और भस्म आरती
मंगलवार को धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। तड़के सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भांग और चंदन से विशेष शृंगार होगा।
होली मनाने की यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही
मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा के अनुसार, महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली मनाने की यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जिसमें भगवान को प्रतीकात्मक रूप से गुलाल अर्पित किया जाता है।
आरती के समय में बदलाव
महाकाल मंदिर में वर्ष में दो बार भगवान की दिनचर्या में परिवर्तन होता है। कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से शीतकालीन समय के अनुसार आरती होती है, जबकि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से ग्रीष्मकालीन समय लागू हो जाता है। इस वर्ष 3 मार्च (होली के दूसरे दिन) से भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव प्रभावी होगा।
भगवान को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा
गर्मी के आगमन के साथ भगवान को ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। यह क्रम शरद पूर्णिमा तक जारी रहेगा। इसी अवधि में प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरतियों के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा।
ग्रहण के दौरान विशेष नियम
ग्रहण के सूतक काल में मंदिर के पट खुले रहेंगे, लेकिन नियमित भोग नहीं लगाया जाएगा। भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया जाएगा। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर की शुद्धि कर विधि-विधान से पूजा और आरती संपन्न होगी।
रंग-गुलाल पर प्रतिबंध
श्रद्धालु रंग या गुलाल लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुजारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी रंग लेकर प्रवेश नहीं करेंगे। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जाएगी।परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे होली का पर्व मंदिर की गरिमा के अनुरूप शांति, श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाएं।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!