खबर
Top News

हिस्ट्रीशीटर आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अप्रैल 2026, 9:24 pm
200 views
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर पुलिस ने आईटीआई मैदान के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक शातिर बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

टीआई सुशील पटेल के मुताबिक पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी आईटीआई मैदान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिस पर टीम ने उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें ब्राउन शुगर थी। जिसे मौके पर ही जब्त कर आरोपी लक्की उर्फ लखन पिता ईश्वर श्रीवंश (36) निवासी अर्जुन सिंह गौहर नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लक्की पर पहले 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहा था, जिससे वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता रहा।


संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!