खबर
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी: अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी

मुस्लिम युवक जान बचाकर भागा, थप्पड़ों की बरसात के बीच गला दबाने तक की नौबत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पहले ही दिन आस्था का माहौल हंगामे में बदल गया। एक युवक के साथ आए मुस्लिम को लेकर विवाद ऐसा भड़का कि लोगों ने बियाबानी के हिंदू युवक को पीटना शुरू कर दिया। कुर्सियां फेंकी गईं, थप्पड़ बरसाए गए और एक युवक ने उसका गला तक दबा दिया।

मौके पर भीड़ जुट गई, जबकि मारपीट का शिकार युवक खुद को बचाने के लिए जूझता रहा। हालात बिगड़ने पर बाउंसरों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। वहीं, उसके साथ आया मुस्लिम युवक जान बचाकर वहां से भाग निकला।

दस्तूर डिलाइट में सबसे बड़े अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के पहले दिन ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बियाबानी निवासी हिंदू युवक पहुंचा था। उसके साथ मुस्लिम युवक भी था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिंदू युवक पर मुस्लिम को साथ लाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कई युवक उस पर टूट पड़े।

जान बचाकर निकल गया मुस्लिम युवक- हमलावरों के बीच घिराया युवक कुछ कहकर अपनी बात समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उसकी सुनने को तैयार नहीं थे। गाली-गलौज करते हुए उस पर लगातार थप्पड़ बरसाए गए। इसी दौरान एक युवक ने उसका गला दबा दिया।

हंगामा बढ़ा तो कुर्सियां फेंककर भी हमला किया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के दौरान गरबा प्रबंधन की ओर से तैनात बाउंसरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश की।

घटनास्थल पर गरबा करने आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस आयोजन में लोग मां की आराधना और गरबा करने पहुंचे थे, वहां अचानक मारपीट और हंगामे का माहौल बन गया। विवाद के बीच हिंदू युवक मारपीट का शिकार हुआ।

रासरात्रि गरबे में नशेड़ी पंडाल के बीचोबीच लुढ़का
मां की आराधना, गरबा और उत्सव के बीच विजय नगर थाना क्षेत्र के रासरात्रि गरबा पंडाल में नशे में धुत युवक की हरकत ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया। युवक पंडाल के बीचोंबीच लुढ़क गया और गरबा कर रही महिलाओं व लड़कियों के पैरों तक जा पहुंचा।

उसकी हरकतें देखकर लड़कियां और बच्चे घबराने लगे। एक तरफ लोग गरबा करने में मस्त थे, तो दूसरी तरफ नशे में धुत युवक की हरकत ने पंडाल में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने रासरात्रि गरबा पंडाल में नशेड़ी युवक की हरकत ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

विजय नगर थाना क्षेत्र में संचालित इस गरबे में युवक नशे की हालत में पंडाल के बीचोंबीच लुढ़क गया। गरबा कर रही महिलाओं और लड़कियों के पैरों के बीच पहुंचने से वहां मौजूद लोग असहज हो गए।

संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

less than a minute ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

28 minutes ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

35 minutes ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

37 minutes ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

39 minutes ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

43 minutes ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 1 hour ago
वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद
Top News

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

about 1 hour ago
21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार  का  होगा खुलासा
Top News

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

about 1 hour ago
विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

about 1 hour ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

about 2 hours ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला
Top News

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!