खबर
Top News

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत: पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 12:03 am
शेयर करें:
वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कालानी नगर चौराहे पर बुधवार रात वीआईपी काफिले के मूवमेंट के दौरान सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पायलट वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ा गणपति की ओर से करीब 7-8 वाहनों का काफिला तेज गति से कालानी नगर की तरफ जा रहा था। काफिले के चलते रास्ते में वाहनों को रोकने की कोशिश भी की गई थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन सवार आगे बढ़ गए और काफिले के एक वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

शराब के नशे में थे बाइक सवार
पुलिस पूछताछ में घायल युवकों ने बताया कि वे घर से निकलने से पहले शराब पीकर निकले थे। हादसे के बाद दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। शुरुआती जानकारी में वीआईपी मूवमेंट के वाहन से टक्कर की बात सामने आई है।

मंत्री के काफिले की चर्चा, पुष्टि नहीं

हादसे को लेकर चर्चा है कि वीआईपी काफिला मंत्री तुलसी सिलावट का था। हालांकि, पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की वास्तविक स्थिति और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है।

दोनों घायल खतरे से बाहर
हादसे में घायल दोनों युवकों का उपचार जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। काफिले में शामिल वाहनों की जानकारी जुटाने के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई और उस समय उसकी गति कितनी थी।

संबंधित समाचार

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

less than a minute ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

1 minute ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

7 minutes ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

14 minutes ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

16 minutes ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

21 minutes ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

24 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

24 minutes ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

30 minutes ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

37 minutes ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

37 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 2 hours ago
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन
Top News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव
Top News

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी
Top News

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!