हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार: मुंबई पुलिस की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

बार डांसर को ब्लैकमेल करने, एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने और हत्या व अगवा करने की सुपारी देने के आरोप, आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है पुलिस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातीवाला टैंक में रहने वाले हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल की गिरफ्तारी के बाद इंदौर में उसके पुराने कथित ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का मामला भी चर्चा में आ गया है। खुलासा फर्स्ट में पहले भी आदेश के खिलाफ ऑनलाइन सट्टे से जुड़े मामले को लेकर खबर प्रकाशित हो चुकी है।
अब मुंबई की काशीगांव पुलिस बार डांसर की शिकायत पर दर्ज मामले में उससे पूछताछ के लिए इंदौर आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक आदेश पिता प्रीतपाल सिंह की पहचान पीड़िता से लॉकडाउन के दौरान हुई थी।
दोस्ती और नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने बातचीत बंद की तो आरोप है कि आदेश ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसकी गतिविधियों और परिचितों की जानकारी जुटाने के लिए निगरानी करवाने तथा परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकाने के आरोप भी लगे हैं।
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीडियो कॉल के दौरान आदेश ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे। बाद में इन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार एआई की मदद से पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की गई।
शिकायत के बाद मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय ने मामले की जांच शुरू की। करीब दो दिन पहले पुलिस ने एक नामी क्लब में दबिश देकर आदेश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता थाने पहुंची और अपने बयान दर्ज कराए।
उसने पुलिस को कुछ ऑडियो भी सौंपे हैं, जिनमें कथित तौर पर उसके मुंहबोले भाई के अपहरण और हत्या की सुपारी से जुड़ी बातचीत होने का दावा किया गया है। पुलिस इन रिकॉर्डिंग की सत्यता और बातचीत में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
आज कोर्ट में पेशी, रिमांड पर पूछताछ की तैयारी... काशीगांव पुलिस के अनुसार आदेश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उससे कथित ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो और एआई तस्वीरों के इस्तेमाल, धमकी तथा सुपारी से जुड़े आरोपों पर पूछताछ करना चाहती है।
जांच टीम इंदौर में उसके स्थानीय संपर्कों कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल भी कर रही है। रिमांड मिलने पर इन बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होना बाकी है।
ऑनलाइन सट्टे के पुराने मामले की भी चर्चा
आदेश का नाम सामने आने के बाद इंदौर में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े उसके पुराने मामले की चर्चा भी तेज हो गई है। खुलासा फर्स्ट में पहले प्रकाशित खबर में इस मामले को उठाया गया था। अब मुंबई पुलिस की जांच के बीच उसके स्थानीय संपर्कों और कथित गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि पुराने सट्टे के मामले और मौजूदा शिकायत के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पीड़िता ने आदेश पर नशीले पदार्थों के सेवन का आरोप भी लगाया है। पुलिस के अनुसार इन दावों की भी जांच की जा रही है। आदेश कांग्रेस नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, लेकिन इसका मौजूदा प्रकरण से क्या जुड़ाव है, यह जांच में स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!