जल संकट को लेकर हुई हाई लेवल बैठक: सांसद और महापौर ने एसीएस से मांगा 50 करोड़ का राहत पैकेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गहराते जलसंकट ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज कर दी है। शहर में पानी की कमी को लेकर जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। कई इलाकों में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है।
रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई हाईलेवल बैठक
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल से अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन गुरुवार को इंदौर पहुंचे और हालात की समीक्षा की। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हाईलेवल बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा और गोलू शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
चार हजार से अधिक बोरिंग सूख चुके
बैठक में बताया गया कि शहर की आबादी लगातार बढ़ने के बावजूद नर्मदा जल प्रदाय व्यवस्था वर्ष 2013 जैसी ही बनी हुई है। शहर में चार हजार से अधिक बोरिंग सूख चुकी हैं, जबकि वर्तमान में 600 से ज्यादा टैंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही।
50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग रखी
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए हाइड्रेंट बनाने, पाइपलाइन सुधारने और अतिरिक्त टैंकरों के संचालन के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत है। सांसद और महापौर ने शासन से करीब 50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग रखी। उनका कहना था कि यदि सरकार यह राशि उपलब्ध करा दे तो जल संकट से काफी राहत मिल सकती है।
400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शासन से मिलना बाकी
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि नगर निगम इंदौर को चुंगी क्षति के 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शासन से मिलना बाकी है। नेताओं का कहना था कि यदि यह बकाया राशि जारी कर दी जाए तो निगम अपने स्तर पर कई जरूरी कार्य कर सकता है।
जलसंकट से निपटने के लिए यह सुझाव भी सामने आया कि नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएं, जिन्हें पुराने जलापूर्ति सिस्टम की बेहतर जानकारी है। साथ ही तकनीकी स्टाफ और इंजीनियरों की कमी को जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया
एसीएस अनुपम राजन ने सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद उन्हें भोपाल स्तर पर रखने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!