खबर
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त: डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 5:26 pm
शेयर करें:
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधीनगर की मेन रोड पर पंडाल लगाकर रास्ता रोकने के मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। रहवासी आशीष जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पूछा कि जब पंडाल लगाने की अनुमति नहीं ली गई, तो सड़क कैसे ब्लॉक हो गई?

मामले में जवाब देने के लिए डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत को अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन तक सुनवाई के बाद अब यह मामला गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी सूचीबद्ध किया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि गांधीनगर की मुख्य सड़क पर बिना अनुमति पंडाल लगाया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने अदालत में अपनी दलीलें रखने के साथ मौके की तस्वीरें भी पेश कीं।

हाईकोर्ट ने पूछा- किसकी अनुमति से लगा पंडाल?
मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने शासन से पूछा कि पंडाल लगाने के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं। क्या किसी सक्षम प्राधिकारी ने इसकी मंजूरी दी थी?

अगली सुनवाई में शासन की ओर से बताया गया कि पंडाल लगाने के लिए किसी से अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर अदालत ने सवाल उठाया कि जब मंजूरी नहीं ली गई, तो पंडाल कैसे लगाया गया और मुख्य सड़क कैसे ब्लॉक हो गई। इसके बाद अदालत ने मामले में जवाब के लिए डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत को तलब किया।

50 फीट लंबा पंडाल, हजारों परिवारों को परेशानी का दावा
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि सड़क पर करीब 50 बाय 8 फीट का पंडाल लगाया गया है।

अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने दावा किया कि इससे हजारों परिवारों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि पंडाल लगाने की अनुमति नहीं ली गई, तो उसे हटाने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

याचिकाकर्ता की सहमति पर भी उठे सवाल
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता आशीष जैन ने पंडाल लगाने पर सहमति दी थी। इस पर उनके अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि क्या किसी व्यक्ति की सहमति से बिना अनुमति लगाए गए पंडाल को वैध माना जा सकता है।

याचिकाकर्ता की ओर से सड़क पर पंडाल लगाने की अनुमति और उससे आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। अब अदालत में होने वाली अगली सुनवाई में इस मामले पर शासन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने की उम्मीद है।

शहर की यातायात व्यवस्था पर पहले भी जताई जा चुकी नाराजगी
इंदौर में यातायात की बदहाल स्थिति को लेकर हाईकोर्ट पहले भी शासन, प्रशासन और पुलिस से सवाल कर चुका है। पिछली सुनवाई में अदालत ने टिप्पणी की थी कि अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी को शहर की खराब यातायात व्यवस्था दिखाई दे रही है।

सुनवाई में बताया गया था कि शहर के 92 ट्रैफिक सिग्नलों में से केवल 28 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े हैं।

वहीं, स्वीकृत 881 यातायात पुलिसकर्मियों के पदों के मुकाबले 660 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और 221 पद खाली हैं। नगर निगम के शिकायत संबंधी ऐप पर भी शिकायतों के समाधान को लेकर सवाल उठाए गए थे।

गांधीनगर मेन रोड पर पंडाल लगाने का मामला भी अब इसी व्यापक यातायात समस्या और सार्वजनिक सड़क के उपयोग से जुड़े सवालों के बीच हाईकोर्ट के सामने है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 1 hour ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 1 hour ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 3 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 4 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 4 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!