ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट की सख्ती: रिटायर्ड जज सास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार; अग्रिम जमानत की रद्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की सिंगल बेंच ने कहा कि मामले में गंभीर आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की अनदेखी की गई थी।
जांच में नहीं कर रहीं सहयोग
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि गिरिबाला सिंह जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रही थीं। बयान दर्ज कराने और जांच में शामिल होने के लिए कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। अदालत ने यह भी कहा कि नोटिस स्वीकार करने से इनकार किया गया, जिसके बाद व्हाट्सएप के जरिए नोटिस भेजने पड़े।
दो महीने के भीतर गर्भपात कराया गया
अदालत ने ट्विशा की गर्भावस्था और गर्भपात के पहलू पर भी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि ट्विशा गर्भवती हुई थीं और दो महीने के भीतर गर्भपात कराया गया। शिकायतकर्ता पक्ष ने इसके लिए आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया, जबकि बचाव पक्ष का दावा था कि ट्विशा स्वयं गर्भ समाप्त करना चाहती थीं।
गंभीर पहलुओं पर विचार नहीं किया गया
हाईकोर्ट ने दहेज मामले में भी ट्रायल कोर्ट की टिप्पणी से असहमति जताई। अदालत ने कहा कि केवल बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर होने से यह साबित नहीं होता कि दहेज की मांग नहीं की गई थी। कोर्ट ने यह भी माना कि मामले में कई गंभीर पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया।
शरीर पर छह अन्य चोटों के निशान भी मिले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि ट्विशा की मौत फांसी से हुई थी, लेकिन शरीर पर छह अन्य चोटों के निशान भी मिले थे। इनमें हाथ, अंगुली और सिर पर चोटें शामिल थीं। अदालत ने कहा कि ये चोटें शव उतारने या अस्पताल ले जाने के दौरान नहीं आई थीं, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ जाती है।
जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने दलील दी कि गिरिबाला सिंह ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया और जांच से बचने की कोशिश की। वहीं ट्विशा के परिवार की ओर से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि केवल उम्र के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती।
जांच जारी
दूसरी ओर बचाव पक्ष की वकील नित्या रामकृष्णन ने कहा कि ट्विशा की चैट में गिरिबाला सिंह के खिलाफ सीधे दहेज प्रताड़ना के आरोप नहीं हैं। इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 29 मई तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनियमितताओं और साक्ष्यों से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी बताई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!