मदद करना भारत की परंपरा: विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, टोरंटो।
RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में आयोजित ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भारत की सेवा और सहयोग की परंपरा, सामाजिक विविधता और मानवता की भावना पर जोर दिया।
भागवत ने कहा कि दुनिया में कहीं भी संकट आने पर भारत ने मदद से कभी पीछे हटने की नीति नहीं अपनाई। कई मौकों पर भारत ने बिना मदद मांगे भी जरूरतमंदों की सहायता की है। उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी परंपरा का हिस्सा है।
विविधता एकता के खिलाफ नहीं, उसकी खूबसूरती है
भागवत ने भारत की विविधता को उसकी ताकत बताते हुए कहा कि देश में अलग-अलग जातियां, पंथ, भाषाएं और संस्कृतियां हैं, लेकिन ये सभी एक ही समाज का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय दृष्टिकोण केवल ‘विविधता में एकता’ तक सीमित नहीं है, बल्कि विविधता को ही एकता की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता है। अलग-अलग पहचान को स्वीकार करना, उसका सम्मान करना और उसे साथ लेकर चलना जरूरी है।
उन्होंने कहा, “हम यह नहीं कहते कि सभी एक जैसे हैं, हम कहते हैं कि सब एक हैं।” उनके मुताबिक विविधता प्रकृति का स्वभाव है, जबकि एकता वास्तविकता है।
‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठने की जरूरत
भागवत ने कहा कि ‘यह मेरा है, वह तुम्हारा है’ जैसी सोच समाज को बांटती है। अलग-अलग रूप, रंग और पहचान के बावजूद हर व्यक्ति की गरिमा और महत्व समान है। उन्होंने कहा कि दुनिया की हर चीज को अपना मानना चाहिए, लेकिन मालिक के रूप में नहीं बल्कि भाईचारे की भावना से। सभी में एक ही दिव्यता देखने की भारतीय परंपरा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करती है।
भारत ने सभी समुदायों को स्वीकार किया
RSS प्रमुख ने कहा कि भारत की परंपरा ने अलग-अलग समुदायों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अत्याचार का सामना करने वाले लोगों ने भारत में शरण ली और यहां उन्हें जगह मिली।
उन्होंने भारत में मुस्लिम, ईसाई, यहूदी, पारसी और अन्य समुदायों की मौजूदगी का जिक्र किया। उनके मुताबिक लोग भारत में केवल शरण लेने के लिए ही नहीं, बल्कि ज्ञान हासिल करने के लिए भी आए।
इंसान को फूल की तरह बनने की सीख
भागवत ने व्यक्ति के विकास की तुलना फूल से करते हुए कहा कि जिस तरह एक कली विकसित होकर फूल बनती है और अपनी खुशबू पूरे वातावरण में फैलाती है, उसी तरह व्यक्ति को विकसित होकर मानवता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने और सफल होने की इच्छा गलत नहीं है, लेकिन सफलता का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं होना चाहिए। व्यक्ति की सोच यह होनी चाहिए कि वह सक्षम बने ताकि दूसरों की सेवा कर सके।
सेवा से मिलती है स्थायी संतुष्टि
भागवत ने कहा कि जब हम सभी को एक मानते हैं तो दूसरों की सेवा करना हमारा स्वाभाविक कर्तव्य बन जाता है। सेवा की भावना से मिलने वाली खुशी और संतुष्टि स्थायी होती है।
उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया के साथ साझा करने के लिए ऐसी विचारधारा और ज्ञान है, जो मानवता को जोड़ने का काम कर सकता है। इसे दुनिया तक पहुंचाना भी भारत की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में 8 प्रांतों से पहुंचे 2,500 से ज्यादा लोग
टोरंटो में आयोजित ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम का आयोजन कैनेडियन हिंदूज फॉर आउटरीच, रिलेशंस एंड डायलॉग (CHORD) ने किया था।
कार्यक्रम में कनाडा के पूर्व रक्षा मंत्री और अल्बर्टा के पूर्व प्रीमियर जेसन केनी भी मौजूद रहे। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में कनाडा के आठ प्रांतों से 2,500 से अधिक लोग शामिल हुए।
तीन देशों के 17 दिन के दौरे पर हैं भागवत
मोहन भागवत इन दिनों 17 दिनों के तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं। कनाडा उनके दौरे का दूसरा पड़ाव है। वह 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। अमेरिका में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद अब वे कनाडा पहुंचे हैं। उनके दौरे में अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन शामिल हैं।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!