खबर
Top News

गुंडा ही नहीं... टोपीबाज भी है चिरकुट चीकू: विधायक-पार्षद का काम संभालता हूं कहकर लोगों को लेता है झांसे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 4:34 pm
शेयर करें:
गुंडा ही नहीं... टोपीबाज भी है चिरकुट चीकू

फूलवाले को पहना चुका एक लाख रुपए की टोपी, शिकायत की तैयारी

क्या एसआई से दोस्ती के चलते नहीं हो पा रही गिरफ्तारी!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसान को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में फरार बदमाश चीकू यादव गुंडा ही नहीं, बल्कि टोपीबाज भी है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि उसके खिलाफ शिकायत की तैयारी में बैठे एक फूल व्यापारी का कहना है।

खुलासा फर्स्ट के पास पहुंचे पीड़ित व्यापारी ने बताया कि खुद को विधायक और पार्षद का खास व्यक्ति बताते हुए चीकू यादव ने दोस्ती की और रोजाना 4 से 5 हजार की एक्स्ट्रा इनकम का झांसा देकर एक लाख रुपए लेकर डकार गया।

उधर, हफ्तेभर से ज्यादा समय से फरार चीकू यादव की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर चर्चा है कि उसकी परदेशीपुरा थाने के एक एसआई से दोस्ती है, जिसके चलते वह बच रहा है।

उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को खुड़ैल के किसान और उसके भतीजे को अपने परदेशीपुरा स्थित ऑफिस में बुलाकर बंधक बनाकर पीटने और रुपयों की मांग करने वाले आरोपी चीकू यादव और उसके साथियों पर परदेशीपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। पूरे मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बावजूद इसके पुलिस अब तक चीकू यादव को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इस बीच खुलासा फर्स्ट के दफ्तर पहुंचे पीड़ित लोकेश पिता शिवशंकर सैनी निवासी गौरीनगर ने बताया कि वे परदेशीपुरा कालका माता मंदिर के पास प्रसाद और हार-फूल का व्यापार करते हैं। साल 2023 में चीकू यादव मंदिर में दर्शन करने आता था। इस दौरान वह फूल-माला और प्रसाद उन्हीं से खरीदता था। धीरे-धीरे चीकू ने उनसे दोस्ती कर ली।

हमेशा कहता था- काका, कोई काम हो तो बताना, अपनी पहुंच बहुत ऊपर तक है। अपन क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा पार्षद सुरेश कुरवाड़े के खास हैं। उनके सारे काम अपन ही संभालते हैं। उसने खुद को भाजपा नेता और बहुत पैसे वाला भी बताया। चूंकि उन्होंने चीकू के होर्डिंग क्षेत्र में भाजपा नेताओं की बड़ी-बड़ी तस्वीरों के साथ देखे थे, इसलिए वे आसानी से उसके प्रभाव में आ गए।

तुम्हारी रोजाना हजारों की इनकम करवा दूंगा
चीकू यादव कहता था कि तुम कम दामों में फूल-माला बेचकर क्या ही कमाते होंगे। मैं तुम्हारी रोजाना 4 से 5 हजार रुपए की इनकम अलग से शुरू करवा दूंगा। जल्द ही तुम भी पैसे वाले बन जाओगे। भरोसे में लेकर चीकू ने रुतबे और हवाबाजी दिखाकर एक लाख रुपए ले लिए।

25-25 हजार रुपए दो बार में दो महिलाओं के बैंक खातों में डलवाए तो मेरी दुकान पर आकर 50 हजार रुपए मुझसे नकद ले गया। इसके बाद तो चीकू यादव ने मेरी दुकान तरफ पलटकर भी नहीं देखा। मंदिर तक आना छोड़ दिया।

ठगी का अहसास होने पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अब जल्द ही बैंक स्टेटमेंट सहित रकम के लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में शिकायत करूंगा।

कहना था एसपी-टीआई से भी हैं संबंध
व्यापारी लोकेश के अनुसार जब भी चीकू यादव मेरी दुकान पर आता था तो उसके साथी उसे बॉस कहकर बुलाते थे। वह एसपी और टीआई स्तर के अधिकारियों से सीधे संबंध होने की बात कहकर धौंस जमाता था। परदेशीपुरा टीआई से कोई काम हो तो बता देना हो जाएगा कहता था।

एसआई से दोस्ती के दम पर चीकू की फरारी: विभागीय सूत्रों ने बताया फरार बदमाश चीकू यादव ने कुछ पुलिसकर्मियों से दोस्ती कर इलाके में दबदबा बना रखा है। वह मुखबिर बनकर नशा करने वालों को पकड़वा देता है। इसके चलते उसने पुलिस के बीच भरोसा बना लिया।

इतना ही नहीं पकड़वाने के बाद वह उसका हमदर्द बनकर छुड़वाने भी पहुंच जाता है। इससे पुलिसकर्मी की कमाई भी हो जाती थी। उसकी थाने के विवादित एसआई दीपक जामोद से अच्छी खासी दोस्ती है। चीकू के करीबी या किसी गुर्गे का कोई भी मामला हो, चीकू सीधे एसआई दीपक जामोद के पास पहुंचकर मामला निपटा देता है।

ये वहीं एसआई है जो कि एक युवती से दोस्ती के बाद उसके द्वारा सरकारी पिस्टल सहित फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में चर्चा में आए थे। कुछ समय पहले जब टीआई छुट्टी पर थे तब कुछ लोगों के साथ सांठगांठ कर स्क्रैप से भरी दो बड़ी गाड़ियां भी पकड़ी थीं।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!