खबर
Top News

दूषित जलकांड में दोषियों पर एफआईआर की मांग: जिम्मेदारों पर 10 साल से उम्रकैद तक की सजा वाले प्रावधान लगाने की अपील; मुआवजा बढ़ाने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
दूषित जलकांड में दोषियों पर एफआईआर की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में हाईकोर्ट के समक्ष पेश की गई जांच रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारों की जवाबदेही, FIR और पीड़ित परिवारों के मुआवजे का मुद्दा फिर गरमा गया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद दावा किया कि इसमें कुछ लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है, जबकि कुछ को क्लीनचिट दी गई है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि रिपोर्ट काफी विस्तृत है और फिलहाल उसका केवल अवलोकन किया गया है। पूरी प्रति मिलने के बाद उसमें दर्ज बयानों, दस्तावेजों, निष्कर्षों और जिम्मेदारी तय करने के आधार का विस्तार से अध्ययन किया जाएगा। यदि किसी निष्कर्ष से असहमति सामने आती है तो उसे हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी जाएगी।

36 मौतों के मामले में FIR की मांग
अधिवक्ता मनीष यादव ने कहा कि इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR कब दर्ज होगी।

उनके मुताबिक दूषित पानी कांड में 36 लोगों की मौत हुई है और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिनकी भूमिका सामने आती है, उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।

यादव ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में ऐसे अपराध सामने आते हैं, जिनमें कड़ी सजा का प्रावधान है, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद होगी आपत्तियों की जांच
यादव के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं को जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने का अवसर मिला है। रिपोर्ट काफी बड़ी होने के कारण एक बार में उसका विस्तृत अध्ययन संभव नहीं है।

उनके अनुसार रिपोर्ट में कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि कुछ को क्लीनचिट दी गई है। इसके अलावा कई सुझाव और सिफारिशें भी शामिल हैं। अब हाईकोर्ट में आवेदन देकर रिपोर्ट की पूरी प्रति मांगी गई है।

पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद यह देखा जाएगा कि किन लोगों को किस आधार पर जिम्मेदार माना गया और किन्हें किन तथ्यों के आधार पर क्लीनचिट दी गई।

पोस्टमार्टम नहीं होने पर भी सवाल
अधिवक्ता मनीष यादव ने मृतकों के पोस्टमार्टम और मेडिकल प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब मौतें संदिग्ध परिस्थितियों में हो रही थीं और दूषित पानी से बीमारी फैलने की बात सामने आई थी, तब मेडिकल और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर भी स्पष्टता होनी चाहिए थी।

उनके मुताबिक, जांच रिपोर्ट में 24 मौतों को दूषित पानी की घटना से जोड़े जाने की बात सामने आई है। ऐसे में मृतकों की मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा जरूरी है।

मुआवजा बढ़ाने की मांग
जांच रिपोर्ट में मृतकों के परिजनों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने की संभावना पर भी चर्चा हुई है। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं का कहना है कि जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, उन्हें पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

वहीं, बीमारी से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सहायता दिए जाने की बात भी सामने आई है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि किसी व्यक्ति की जिंदगी की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन प्रभावित परिवारों को आर्थिक और चिकित्सा सहायता देना सरकार की जिम्मेदारी है।

टेंडर में देरी को हादसे से जोड़ने का दावा
याचिकाकर्ता अधिवक्ता रितेश इनानी ने जांच रिपोर्ट के अवलोकन के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने की बात सामने आ रही है।

उनके मुताबिक जिस पाइपलाइन को लेकर पहले से समस्या थी, उसे बदलने का टेंडर हो चुका था और एमआईसी से मंजूरी भी मिल गई थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी थी।

इनानी के अनुसार, जांच आयोग ने प्रथम दृष्टया यह माना है कि यदि टेंडर प्रक्रिया में देरी नहीं होती तो संभवतः हादसा टाला जा सकता था।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच आयोग की रिपोर्ट अंतिम न्यायिक फैसला नहीं है। सभी पक्षों और तथ्यों पर विचार के बाद हाईकोर्ट ही अंतिम आदेश पारित करेगा।

क्लीनचिट के आधार पर भी उठेंगे सवाल
इनानी के मुताबिक, रिपोर्ट में कुछ लोगों को जिम्मेदार माना है, जबकि कुछ को क्लीनचिट दी है। अब याचिकाकर्ताओं की ओर से देखा जाएगा कि क्लीनचिट किन बयानों, दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर दी गई।

यदि रिपोर्ट के किसी निष्कर्ष में विरोधाभास या कमी सामने आती है तो उसे हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।

जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
याचिकाकर्ता अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि भागीरथपुरा का मामला सीधे आम जनता से जुड़ा है और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। ऐसे में लोगों को यह जानने का अधिकार है कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार था।

उन्होंने कहा कि यदि अन्य संवेदनशील मामलों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जा सकती है तो इस मामले की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा देने और जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की।

अब हाईकोर्ट में इन मुद्दों पर होगी बहस
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में अब मामला सिर्फ जांच रिपोर्ट तक सीमित नहीं है। याचिकाकर्ताओं की ओर से FIR दर्ज करने, रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मौतों के आंकड़े स्पष्ट करने, जिम्मेदारी तय करने और मुआवजा बढ़ाने की मांग की जा रही है।

फिलहाल जांच आयोग की रिपोर्ट में तय की गई जिम्मेदारियों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद याचिकाकर्ताओं की ओर से आपत्तियां और नए तथ्य हाईकोर्ट के सामने रखे जाएंगे। मामले की अंतिम स्थिति हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 9 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 9 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 9 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 10 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 10 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 10 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 10 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 11 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 11 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 11 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 11 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 11 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 11 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 12 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 12 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 12 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 12 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!