मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस: आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर में सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार रात उनका जुलूस निकाला।
पुलिस आरोपियों को महाकाल मंदिर के गेट के सामने लेकर पहुंची, जहां तीनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया।
घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे शक्ति पथ और धनुष द्वार के बीच हुई थी। महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में तैनात सफाई कर्मचारी उमेश टेटवाल (30) निवासी रंजीत हनुमान, नाग तलाई ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें साइड से चलने को लेकर रोक लिया।
विवाद बढ़ा तो चाकू से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, साइड से निकलने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उमेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में रोनक हरित, हर्ष उर्फ बाबू पंवार और अर्पित उर्फ काजू फतरोड़ को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 368/2026 दर्ज कर BNS की धारा 118(1), 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मंदिर के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को महाकाल मंदिर के गेट के सामने लेकर पहुंची। यहां आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई।
पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों को माफी मांगते और उठक-बैठक लगाते देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस का अभिवादन किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!