‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए 51 कॉलेजों में प्रभारियों की तैनाती: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए 50 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने शहर और जिले में व्यापक छात्र संपर्क अभियान शुरू किया है। इंदौर के 168 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र ने 51 कॉलेजों में पूर्व एवं वर्तमान छात्र नेताओं को कमान सौंपी है।
इसमें देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र-छात्राओं के लिए युवा नेता लवेश यादव को प्रभारी और योगित गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह अभियान देशभर के युवाओं की आवाज को मंच देने के लिए चलाया जा रहा है।
आयोजन के दौरान शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाएं, पेपर लीक, फीस वृद्धि और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी का लक्ष्य तय किया है, जिसे पूरा करने के लिए कॉलेजों और छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत अटल बिहारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जितेंद्र निम, नवीन महाविद्यालय में मुकेश पुरी, होलकर महाविद्यालय में मनीष बजाज, निर्भय सिंह पटेल नवीन विज्ञान महाविद्यालय में तेज प्रकाश राणे, क्रिश्चियन महाविद्यालय में मनीष मोदी, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय राऊ में अलंकार रायकवार, माता जीजाबाई कन्या महाविद्यालय में सीमा यादव, गुजराती कला महाविद्यालय में अजय राठी, गुजराती वाणिज्य महाविद्यालय में अनिल चौहान, गुजराती विज्ञान महाविद्यालय में संतोष सोनाने, गुजराती कन्या महाविद्यालय में कविता शुक्ला, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में ममता कुलकर्णी, देवी अहिल्या विद्यालय में निशा चतुर्वेदी, इस्लामिया करीमिया महाविद्यालय में अख्तर जावेद, सुगनी देवी महाविद्यालय में सुशीला सक्सेना, क्लॉथ मार्केट महाविद्यालय में नीलमा ठाकुर, वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में चिंटू वर्मा, खालसा महाविद्यालय में सुरेंद्र सिंह शेरा, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में सन्नी राजपाल, माहेश्वरी कॉलेज में महेंद्र सिंह यादव, आईपीएस कॉलेज में लावेश यादव, टैगोर शिक्षा महाविद्यालय में सफदर नकवी, कोठारी कॉलेज में सरफराज अंसारी, चोइथराम महाविद्यालय में कमलेश मुरजानी, इल्वा कॉमर्स एंड साइंस महाविद्यालय में रवि वर्मा, विद्यासागर महाविद्यालय में जगदीश सतोइया, रेनेसा कॉलेज में मो. इकबाल बेलिम, जैन दिवाकर महाविद्यालय में रणजीत सिंह ठाकुर, सुशीला देवी बंसल कॉलेज राऊ में प्रिंस ठक्कर, अरिहंत कॉलेज में राजेंद्र राठौर, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय स्वर्ण मंदिर महू में रिंकू राजानी, स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में पुनीत कपूर, शासकीय महाविद्यालय देपालपुर में दिनेश तंवर, शासकीय उपाधि महाविद्यालय सांवेर में अजय ठाकुर, कन्या महाविद्यालय राऊ में उमेश वर्मा, संस्कार कॉलेज में राजेश जैन, चमेली देवी महाविद्यालय में शुभम भंडारी, सिका महाविद्यालय में अभिषेक गावड़े, नेशनल महाविद्यालय में राकेश सिंह तोमर, मथुरा देवी महाविद्यालय में दीपक कासलीवाल, शासकीय महाविद्यालय कनकेश्वरी देवी में ललिता वर्मा, इंदौर महाविद्यालय हातोद में राधेश्याम चौहान, शासकीय महाविद्यालय कम्पेल में अनिल भूतड़ा, शासकीय महाविद्यालय खजराना में राजिक खान, आईपीएस एकेडमी महाविद्यालय में आनंद सोनी, सिद्धि विनायक कॉलेज महू में केपी सिंह, इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज राऊ में अनिल खरे, क्रिश्चियन एमिनेंट महाविद्यालय में संजय राठौर, यशवंत सिंह बीएड महाविद्यालय दतोदा में नितिन यादव और संस्कृत महाविद्यालय में अनिल जैन को जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी प्रभारी अपने-अपने संस्थानों में संवाद स्थापित कर जनसंपर्क की कमान संभालेंगे।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!