रक्षाबंधन की खुशियों के बीच तीन घरों में मातम: करंट ने ली युवती की जान, जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मौत की तीन घटनाओं ने परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। रावजी बाजार क्षेत्र में शादी की तैयारियों में जुटी युवती की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं विजय नगर में होटल कर्मचारी और कनाड़िया में 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लुनियापुरा निवासी करीना पिता कन्हैयालाल सिलावट (18) की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ज्योति सिलावट ने बताया करीना की शादी से को लेकर तैयारियां चल रही थीं। किचन में अचानक फ्रीज के वायर के संपर्क में आने पर करंट लगने से वह बेसुध हो गई थी। वह रानीपुरा स्थित मार्केट में चूड़ियों की दुकान पर नौकरी करती थी।
होटल में हाउसकीपर सुरेश ने खाया जहरीला पदार्थ
विजय नगर थाना क्षेत्र के अंजनी नगर निवासी सुरेश पिता वजीराप्रसाद धुर्वे (50) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुरेश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
राखी बंधवाने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
कनाड़िया थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय दीपू पिता जामसिंह निवासी बिचोली हप्सी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन के मुताबिक प्लंबिंग का काम करने वाला दीपू खजराना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहता था, जबकि उसका परिवार बिचोली हप्सी में रहता है। रक्षाबंधन के दिन दीपू ने बहनों से राखी बंधवाई।
इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजन के मुताबिक दीपू शराब पीने का आदी था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!