खबर
Top News

भादौ माह में महाकाल की पहली सवारी निकली: नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल; झांझ-मंजीरे बजाते हुए शामिल हुए सीएम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
भादौ माह में महाकाल की पहली सवारी निकली

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भाद्रपद माह की पहली और भगवान महाकालेश्वर की पांचवीं सवारी सोमवार शाम 4 बजे पूरे भक्तिभाव के साथ नगर भ्रमण पर निकली।

सवारी से पहले महाकाल मंदिर के सभामंडप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

सवारी के मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित बाबा महाकाल को सलामी दी।

इसके बाद घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, भजन मंडलियां, झांझ मंडली और पुलिस बैंड सवारी में शामिल हुए।

शिव भक्ति में लीन नजर आए सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बाबा महाकाल की सवारी में पैदल शामिल हुए। इस दौरान वे हाथों में झांझ-मंजीरे बजाते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आए।

सवारी मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष के बीच बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

84 महादेव की झांकी और 1100 बटुक रहे आकर्षण
इस बार सवारी में 84 महादेव की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ करीब 1100 बटुक भी सवारी में शामिल हुए।

आदिवासी दल के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि शहर के विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती झांकियां भी सवारी का हिस्सा रहीं।

5 स्वरूपों में बाबा महाकाल ने दिए दर्शन
पंचम सवारी में भगवान महाकाल ने भक्तों को पांच अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन दिए। पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, बैलगाड़ी पर उमा-महेश और डोल रथ पर होलकर मुखौटा स्वरूप में बाबा विराजित रहे। इन स्वरूपों के दर्शन के लिए सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

रामघाट पर शिप्रा जल से अभिषेक और आरती
नगर भ्रमण के दौरान सवारी रामघाट पहुंची। यहां भगवान महाकाल का मां शिप्रा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती और पूजन-अर्चन की परंपरा निभाई गई। रामघाट पर बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पहली बार सवारी में शामिल हुआ रोबोट
महाकाल की सवारी में इस बार पहली बार रोबोट को भी शामिल किया गया। रोबोट कुछ दूरी तक सवारी के साथ चला। रामघाट पहुंचने के बाद रोबोट ने डांस कर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। तकनीक और परंपरा के इस अनूठे संगम को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह नजर आया।

300 से ज्यादा पुलिस जवानों ने दी संगीतमय प्रस्तुति
सवारी के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के 300 से अधिक जवानों ने पुलिस बैंड के साथ संगीतमय प्रस्तुति दी। मंदिर के गेट नंबर-1 पर पुलिस बैंड ने पारंपरिक और भक्तिमय धुनें प्रस्तुत कीं।

बाबा महाकाल की सवारी में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, पुलिस बैंड और आधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिला। सवारी मार्ग पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे शहर को ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंजा दिया।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 3 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 3 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 3 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 4 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 4 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 4 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 4 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 4 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 4 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 4 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 5 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 5 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 5 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 5 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 5 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 5 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!