रक्षा विशेषज्ञ के सलाहकार के घर चोरी: जम्मू से लौटे तो टूटा मिला ताला; सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। निपानिया स्थित ओसियन पार्क में रक्षा विशेषज्ञ से जुड़े सलाहकार हर्ष प्रसाद शिवहरे के घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। वहीं, इसी थाना क्षेत्र में एक केटरिंग कारोबारी के घर भी चोरी हुई है।
दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जम्मू-कश्मीर से लौटे तो टूटा मिला ताला
पुलिस के मुताबिक, हर्ष प्रसाद शिवहरे काम के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर गए थे। 24 अगस्त को वे पत्नी आंचल के साथ घर से निकले थे। 26 अगस्त को उनकी पत्नी रायपुर चली गईं।
रविवार को हर्ष इंदौर स्थित अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और अन्य स्थानों की जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिली।
हर्ष ने पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोस्त को बुलाकर पुलिस को सूचना दी गई।
चोरी हुए सामान की पूरी सूची अभी नहीं दी
पुलिस के अनुसार, हर्ष ने फिलहाल चोरी गए सामान की पूरी सूची और अनुमानित कीमत उपलब्ध नहीं कराई है। सूची मिलने के बाद चोरी की कुल रकम और सामान की कीमत स्पष्ट हो सकेगी।
लसूड़िया पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के दौरान संदिग्ध कौन लोग इलाके में पहुंचे थे और चोर किस रास्ते से आए और गए।
केटरिंग कारोबारी के घर भी ताला तोड़कर चोरी
इसी थाना क्षेत्र में केटरिंग कारोबारी मनोज भार्गव के घर भी चोरों ने धावा बोला। मनोज के मुताबिक, उनकी मां रक्षाबंधन के लिए खरगोन गई हुई थीं।
29 अगस्त को मनोज काम के सिलसिले में रालामंडल गए थे। अगले दिन रात घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच
लसूड़िया पुलिस दोनों वारदातों की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस का फोकस यह पता लगाने पर है कि क्या दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया या अलग-अलग चोरों का हाथ है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!