देखिए वीडियो: CJP की बैठक में हंगामा; युवाओं ने माइक छीनने की कोशिश की, लगाए नारे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गांधी भवन में रविवार शाम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर आयोजित बैठक में कुछ छात्र और युवा पहुंचे थे। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और स्कूल ऑडिट की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
बैठक के दौरान सवाल-जवाब को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। देखते ही देखते युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है', 'कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद' और 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए गए।
माइक छीनने की कोशिश से बढ़ा विवाद
हंगामे के दौरान कुछ युवाओं ने वक्ता के हाथ से माइक छीनने का प्रयास किया। इससे बैठक में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आयोजकों और युवाओं के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांधी भवन पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवाओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे युवा वहां से रवाना हो गए।
छात्र बोले- किसी दल या समुदाय के खिलाफ नहीं
हंगामे में शामिल छात्र अंश पुरोहित ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल या समुदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्कूल ऑडिट की प्रक्रिया और उससे जुड़े सवालों को लेकर अपनी बात रखना चाहते थे।
बैठक के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!