‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को परमिशन नहीं दी तो साबित होगा डरती है सरकार: शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले; इंदौर में बहुत जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की परमिशन मांगने के लिए कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचकर कमिश्नर को पत्र सौंपा और 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी। हालांकि, निगम की ओर से अभी परमिशन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन चल रहा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शनिवार को ही निगम कमिश्नर को वॉट्सऐप के जरिए पत्र भेजकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी।
अब कांग्रेस नेता निगम के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही पार्टी ने वैकल्पिक जगहों पर भी चर्चा शुरू कर दी है। यदि नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलती है तो कार्यक्रम कहां आयोजित किया जा सकता है, इसे लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन चल रहा है।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक इंदौर में होना है। 12 सितंबर को राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर कांग्रेस में तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठकों का दौर जारी है और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
निगम कमिश्नर से मिले, मांगी परमिशन
सोमवार दोपहर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम कराने की अनुमति के लिए पत्र सौंपा।
छात्रों के भविष्य को मजबूत करने के लिए आवाज उठा रहे गांधी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि राहुल गांधी देश के भविष्य यानी छात्रों और युवाओं की आवाज उठाने के लिए देशभर में कार्यक्रम कर रहे हैं।
शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों के कारण करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की समस्याएं सुनने और उनके भविष्य को मजबूत करने के लिए आवाज उठा रहे हैं।
चौकसे ने कहा कि शनिवार को ही उन्होंने निगम कमिश्नर को वॉट्सऐप पर अनुमति के लिए पत्र भेज दिया था, लेकिन सोमवार शाम तक भी इस पर फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कमिश्नर ने शाम तक निर्णय लेने की बात कही है।
उनके मुताबिक, उन्होंने निगम कमिश्नर से यह भी कहा है कि यह कांग्रेस के झंडे वाला कार्यक्रम नहीं है। इसका उद्देश्य छात्रों की समस्याएं सुनना और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाना है।
भाजपा का छात्र विरोधी चेहरा सामने आएगा
चौकसे ने कहा कि यदि किसी भी स्थिति में नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाती है तो यह साबित होगा कि सरकार राहुल गांधी से डरती है।
उन्होंने कहा कि इंदौर में कई खुली जगहें हैं। जरूरत पड़ी तो किसी दूसरी जगह कार्यक्रम किया जाएगा और बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा का छात्र विरोधी और युवा विरोधी चेहरा सामने आएगा।
नियम और कोर्ट के आदेश देखने के बाद होगा फैसला : कमिश्नर
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पहले नियमों और कोर्ट के आदेशों का अध्ययन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्र में खेल गतिविधियों के साथ 26 जनवरी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इस तरह के कार्यक्रम के लिए क्या नियम और बायलॉ हैं, यह देखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संबंधित नियमों और कोर्ट के आदेशों का अध्ययन करने के बाद ही अनुमति को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!