खबर
Top News

नशे की लत और कर्ज ने बनाया ऑटो चोर: 8 लाख के चार रिक्शा मिले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
नशे की लत और कर्ज ने बनाया ऑटो चोर

चंदन नगर पुलिस ने फरीद को दबोचा, पूछताछ में चंदन नगर से लेकर आजाद नगर और जूनी इंदौर तक चोरी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की लत और कर्ज चुकाने के लिए ऑटो चोर शातिर को चंदन नगर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चंदन नगर, आजाद नगर व जूनी इंदौर से चोरी चार ऑटो रिक्शा बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

चंदन नगर टीआई तिलक करोले के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को नूरानी नगर मेन रोड स्थित रॉयल रेसीडेंसी के पास से ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी 09आर 8140 चोरी हुआ था। सूचना पर पुलिस टीम ने स्कीम-71 स्थित झोपड़पट्टी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में उसकी पहचान फरीद पिता चांद खान, अशर्फी नगर, खजराना, हाल निवासी सनावद, जिला खरगोन के रूप में हुई। पूछताछ में फरीद ने अलग-अलग क्षेत्रों से चार ऑटो चोरी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार ऑटो बरामद किए हैं।

इनमें चंदन नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुआ एमपी09आर8140, ग्रीन पार्क क्षेत्र से चोरी हुआ एमपी09आर5798, आजाद नगर क्षेत्र से चोरी हुआ एमपी09आरए3510 और जूनी इंदौर के नूरी कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुआ एमपी09आर6958 रिक्शा शामिल हैं। चारों वाहनों की कीमत लगभग करीब 8 लाख रुपए है। पुलिस ने सभी वाहनों को संबंधित अपराधों में जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी फरीद पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ खजराना, आजाद नगर, चंदन नगर और जूनी इंदौर थाना क्षेत्रों में करीब छह अपराध दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे और कर्ज चुकाने के लिए वाहन चोरी करता था।

रिमांड पर कबूलेगा कनेक्शन...चंदन नगर पुलिस ने आरोपी को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे अन्य वाहन चोरी, चोरी और नकबजनी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को शंका है कि इस तरह की वारदात में आरोपी अकेला नहीं, बल्कि अन्य लोगों के भी गैंग में होने की बात सामने आई है। चोरी कुछ ऑटो कबाड़ियों को बेचने का खुलासा होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 1 hour ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 1 hour ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 2 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!