सीएम डाॅ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला: वोट बैंक की राजनीति को बताया बड़ी चुनौती; सामाजिक समरसता पर दिया जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओरछा।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का ब्यौरा रखने के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी बात की।
उन्होंने कांग्रेस की कथित वोट बैंक की राजनीति को बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे जनता के बीच उजागर करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विरोधी दल किस दिशा में काम कर रहे हैं और उनकी रणनीति क्या है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अलग-अलग समाजों को आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती रही है।
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास के साथ विरासत, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ओरछा, खजुराहो, पन्ना और दतिया जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन गतिविधियों के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का फोकस है।
लाड़ली बहना योजना का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को लेकर सवाल उठाते थे और पूछते थे कि राशि कैसे दी जाएगी, लेकिन सरकार ने योजना को लागू करके दिखाया।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार का विकास मॉडल गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है।
केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड को उम्मीद
बुंदेलखंड के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि परियोजना से सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी और इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, पानी की उपलब्धता बढ़ने से आने वाले वर्षों में बुंदेलखंड के विकास की तस्वीर बदल सकती है। इससे कृषि, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप
प्रदेश कार्यसमिति के राजनीतिक सत्र में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सबसे ज्यादा निशाना वोट बैंक की राजनीति को लेकर साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय उसे राजनीतिक वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों का इस्तेमाल होता रहा है और अलग-अलग समाजों के बीच राजनीतिक समूह तैयार कर चुनावी लाभ लेने की कोशिश की जाती है।
बोले- सामाजिक समरसता से देना होगा जवाब
सीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की कथित वोट बैंक की राजनीति को जनता के सामने रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इसका जवाब सामाजिक समरसता और सबके विकास के माध्यम से देना है।
इस तरह ओरछा में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री के संबोधन में विकास, महिला सशक्तिकरण और बुंदेलखंड के विकास के साथ कांग्रेस की राजनीति को बीजेपी के लिए प्रमुख चुनौती के तौर पर पेश किया गया।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!