इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात: स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ताशकंद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे के दौरान ताशकंद स्थित महात्मा गांधी सेंटर का दौरा किया। यहां भारतीय संस्कृति और हिंदी का अध्ययन करने वाले उज्बेक छात्रों ने प्रधानमंत्री की लिखी कविताएं हिंदी में सुनाईं।
छात्रों से अपनी कविताएं सुनकर प्रधानमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हिंदी छात्रों की मातृभाषा नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने कविताओं की भावनाओं को जिस तरह समझकर प्रस्तुत किया, वह उनके दिल की भावनाओं के बिल्कुल करीब था।
मोदी ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए खास है कि उज्बेकिस्तान के छात्र हिंदी सीख रहे हैं और भारतीय साहित्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
उज्बेकिस्तान में बढ़ रही भारतीय संस्कृति में दिलचस्पी
प्रधानमंत्री ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भारत, महात्मा गांधी और भारतीय संस्कृति को लेकर रुचि लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में एक उज्बेक इंडोलॉजिस्ट ने भी भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की दिलचस्पी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग ‘नमस्ते’ शब्द से परिचित हैं और भारतीय कला, नृत्य, संगीत, दर्शन और योग के प्रति भी आकर्षण बढ़ रहा है।
मोदी ने तिरुक्कुरल के उज्बेक अनुवाद का दिया सुझाव
प्रधानमंत्री ने तमिल साहित्य की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसका उज्बेक भाषा में अनुवाद किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोग भारतीय दर्शन और जीवन मूल्यों को अपनी भाषा में समझ सकें।
मोदी ने कहा कि प्राचीन भारतीय भाषाओं और साहित्य में मौजूद दार्शनिक विचार इस बात को दर्शाते हैं कि सभ्यता के शुरुआती दौर से ही मानव जीवन, नैतिकता और समाज को लेकर गहन चिंतन किया जाता रहा है।
क्या है तिरुक्कुरल?
तिरुक्कुरल, जिसे ‘कुरल’ के नाम से भी जाना जाता है, तमिल साहित्य की महत्वपूर्ण रचनाओं में शामिल है। इसे कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की कृति माना जाता है। इसमें नैतिकता, अच्छे आचरण, सामाजिक जीवन और व्यावहारिक ज्ञान से जुड़े विचारों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसकी रचना का काल लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से पांचवीं शताब्दी ईस्वी के बीच माना जाता है।
तिरुक्कुरल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है और इसे व्यापक मानवीय मूल्यों पर आधारित रचना के रूप में देखा जाता है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!